अलीगढ़:यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ 7 दिसंबर को अलीगढ़ दावत खाने आ रहे हैं। उस दिन उनके साथ में कई और वीवीआईपी के आने की भी सूचना है। पुलिस-प्रशासन तैयारियों में जुट गया है। भाजपा के महानगर अध्यक्ष इंजीनियर राजीव शर्मा ने बताया कि यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 7 दिसंबर को अलीगढ़ आ रहे हैं। अभी उनका प्रस्तावित आधिकारिक कार्यक्रम नहीं आया है। सीएम योगी के आगमन को लेकर पुलिस और प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। 7 दिसंबर को बरौली के भाजपा विधायक ठाकुर जयवीर सिंह के यहां तिलक समारोह है। सीएम योगी वहां पर दावत खाने आ रहे हैं। वहां पर अन्य कई वीवीआईपी के आगमन की भी संभावना है।