मथुरा में सीएम योगी ने किया बीजेपी अध्यक्ष का स्वागत, नितिन नबीन बोले– यूपी में फिर बनेगी सरकार

मथुरा: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ और बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन आज वृंदावन में श्री ठाकुर बांके बिहारी मंदिर दर्शन के लिए पहुंचे.
इस दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन नितिन और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी सहित कई बड़े नेता भी वृंदावन पहुंचे. मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ पवन हंस से वृंदावन हेलीपैड पहुंचे.
वहीं बाजना कट पर राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया. इसके बाद दोनों नेताओं ने बीजेपी एमएलए राजेश चौधरी के आवास पर जाकर उनकी दिवंगत माता को श्रद्धांजलि अर्पित की. इसके साथ ही परिवार को ढांढ़स भी बंधाया.सीएम योगी ने पार्टी अध्यक्ष नितिन नबीन को यूपी में पहले आगमन पर बधाई दी. वहीं बाजना कट पर बीजेपी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहाकि हम यूपी में विकास के नए आयाम लिख रहे हैं. हम उत्तर प्रदेश में सरकार को फिर से सत्ता में लाने की पूरी कोशिश करेंगे. उन्होंने कहाकि जनता के आशीर्वाद से हम एक बार फिर सरकार बनाएंगे. इसमें विकास होगा और लोगों का विश्वास भी बढ़ेगा.इन सभी नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम में भाग लिए. बांके बिहारी मंदिर के दर्येशन किए और मांट विधायक राजेश चौधरी के आवास पर जाकर उनके परिजनों से मिले.ठाकुरजी के दर्शन: मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ और पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन नितिन भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी सहित कई बड़े नेता आज श्री ठाकुर बांके बिहारी मंदिर के दर्शन किए.ये नेता वृंदावन के टूरिस्ट फैसिलिटी सेंटर में अधिकारियों के साथ बैठक भी की. इन सभी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम में हिस्सा लिए.

बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का अक्षय पात्र में स्वागत हुआ है. यहां के बाद ये सभी नेता बांके बिहारी मंदिर गए.

बता दें कि सभा के दौरान मंच पर राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ, बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह, लक्ष्मी नारायण चौधरी, तेजवीर सिंह, निर्भय पांडेय, राजेश चौधरी, पूरन प्रकाश, दुर्विजय सिंह, अशोक कटारिया, विनोद अग्रवाल, योगेश नोहोवर, मेघ श्याम सिंह आदि मौजूद थे. मंच का संचालन राजू यादव ने किया.