1st Nov Ad

11 फरवरी को बजट पेश करेगी योगी सरकार, सत्र के प्रारंभ में दोनों सदनों को संबोधित करेंगी राज्यपाल

लखनऊ:उत्तर प्रदेश का बजट सत्र 9 फरवरी को प्रारंभ होगा और 11 फरवरी को योगी सरकार बजट पेश करेगी।बजट सत्र के पहले दिन राज्यपाल आनंदी बेन पटेल विधानसभा व विधान परिषद दोनों सदनों को संयुक्त रूप से संबोधित करेंगी।

इस वर्ष पंचायत चुनाव और 2027 में विधानसभा चुनाव को देखते हुए सरकार कई लोकलुभावन योजनाओं की घोषणा कर सकती है।