Budget 2026: नए और विकसित भारत की सोच का बजट, हर वर्ग का रखा गया ध्यान—सीएम योगी

लखनऊ:केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतरमण ने रविवार को केंद्रीय बजट प्रस्तुत किया। इस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इस बजट में नए भारत व विकसित भारत की संकल्पना साफ दिखती है। रेल कॉरिडोर, आयुष और हेल्थ सेक्टर को महिलाओं पर केंद्रित करके जोर देना सराहनीय है। उन्होंने कहा कि छात्राओं या फिर कामकाजी महिलाओं के लिए, स्टैटिक्स से जुड़ी छात्राओं के लिए छात्रावास का निर्माण करना, युवाओं के सपने को नई उड़ान देने के लिए, हर सेक्टर में अवसर उपलब्ध हो, इसका ध्यान रखा गया है। सीएम ने कहा कि यह बजट आम नागरिक के जीवन को सहज और सरल बनाने में सहयोग करेगा। अर्थव्यवस्था को तेजी से आगे बढ़ाने में सहायक होगा। युवाओं, महिलाओं, उद्यमियों, अन्नदाता किसानों और आम नागरिक के लिए भी नए अवसर प्रदान करने वाला है। इन्कम टैक्स एक्ट अप्रैल से लागू करना और उसका सरलीकरण करना, ताकि हर व्यक्ति आसानी से आईटीआर भर सके, यह स्वागत योग्य कदम है।