अलीगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 1000 साइबर ठगी ग्रुप ध्वस्त, 12 शातिर ठग गिरफ्तार

अलीगढ़:शेयर बाजार में निवेश के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का अलीगढ़ पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने देश के अलग-अलग राज्यों (ओडिशा, छत्तीसगढ़, उत्तराखंड, हरियाणा और उत्तर प्रदेश) से 12 साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है।एसपी ग्रामीण व साइबर क्राइम अमृत जैन ने बताया कि थाना क्वार्सी अंतर्गत स्वर्ण जयंती कॉलोनी निवासी दिनेश कुमार से व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए 200 गुना मुनाफे का लालच देकर 1.10 करोड़ रुपये की ठगी की गई थी। पुलिस टीमों ने जांच के दौरान करीब 600 संदिग्ध ग्रुपों को खंगाला और टेलीकॉम कंपनियों की मदद से 1000 से अधिक फर्जी निवेश ग्रुपों को बंद करवाकर करीब 10-12 करोड़ रुपये की संभावित ठगी को होने से रोका।ये हुए गिरफ्तार
जगन्नाथ प्रधान पुत्र भगवान प्रधान निवासी बंकालिडी,बाडाबोरासिंगी गंगापुर जिला गंजम, उड़ीसा
देवाषीश प्रधान पुत्र पिताम्बर प्रधान निवासी बेलाबडी तुरुमु भंजानगर जिला गंजम, उड़ीसा
जितेन्द्र चौधरी पुत्र प्रभाकर चौधरी निवासी चुढियापल्ली अम्बापुआ थाना वैलगुन्ठ जिला गंजम उड़ीसा
रंकनिधि नायक पुत्र झरिया नायक निवासी चुढियापल्ली अम्बापुआ गंजम थाना वैलगुन्ठ जिला गंजम, उड़ीसा
दुर्गेश कुमार गुप्ता पुत्र मिठाईलाल गुप्ता निवासी म0नं0 468 रुनान्दा गाँधी चौक भिलाई जिला दुर्ग, छत्तीसगढ़
सूरज सिंह पवॉर पुत्र गणेश सिंह पंवार निवासी मोहथरानवाल मार्ग वार्ड नं0 37 अजबपुर कालान देहरादून, उत्तराखण्ड
रविन्द्र सिंह राठौर पुत्र महेन्द्र सिंह निवासी फेज नं0 2 यमुनोत्री एन्कलेव चन्द्रभानी रोड अपोजिट वैष्णो माता मन्दिर रोवला कला मजरा देहरादून, उत्तराखण्ड
सुरेश कुमार पुत्र गुलाब सिंह निवासी म0नं0 बी-105 प्रिन्सिस पार्क ग्रेटर फरीदाबाद सेक्टर- 86 ओल्ड फरीदाबाद, हरियाणा
नवनीत लहरी पुत्र सुनील कुमार निवासी नाडी रोड थाना सैफऊ जिला धौलपुर, राजस्थान
रिजवान पुत्र रियाजूद्दीन निवासी 151 मदीना मस्जिद वाली गली जिला बुलन्दशहर, उ0प्र0
आदित्यपाल पुत्र देवेश कुमार पाल निवासी म0नं0 69 साकेतपुरी मोहली रोड थाना हाईवे जिला मथुरा, उ0प्र0
आर्यन वत्स पुत्र लोकेश कुमार शर्मा निवासी म0नं0 700 गली नं0 15 दीपक विहार खोडा कालोनी थाना खोडई, गाजियाबाद हाल निवासी म0नं0 198 रोजजलालपुर गोल्डन वैली सोसायटी थाना बिसरख जनपद गौतमबुद्धनगर उ0प्र0

ये हुआ बरामद

पासबुक व चैकबुक – 30
क्रेडिट कार्ड – 02
डेबिट/एटीएम कार्ड – 28
मोबाइल फोन – 23
सिम कार्ड – 13
फर्जी फर्म की मुहर – 09
जियो राउटर – 02
लेपटॉप – 01
कैमरा – 01
वादी के बैंक खाते में 5 लाख 64 हजार रुपये वापस