IIMT में आज से 3 दिवसीय मेगा जॉब फेयर शुरू, IT और हेल्थ सेक्टर की 50+ कंपनियां देंगी मौके

मेरठ: जिले में आज से 3 दिवसीय रोजगार महाकुंभ का आयोजन किया जाएगा. यह जॉब फेयर 24 से 26 फरवरी तक चलेगा. हजारों युवाओं को प्राइवेट सेक्टर की कम्पनियों में नौकरी मिल सकती है. बता दें इसके लिए सिर्फ 10वीं पास लोग तक एप्लाई कर सकते हैं. क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय के तरफ से IIMT यूनिवर्सिटी कैंपस में ये रोजगार मेला आयोजित किया जा रहा है. बता दें, रोजगार महाकुम्भ का शुभारंभ सांसद अरुण गोविल करेंगे.

आ रही इन सेक्टर से जुड़ी कंपनियां: क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय के सहायक निदेशक शशिभूषण उपाध्याय ने बताया कि प्राइवेट सेक्टर कंपनी इंटरव्यू के माध्यम से नौकरियां देगा. सहायक निदेशक ने बताया कि इस जॉब फेयर में आज पहले दिन हेल्थ, आईटी, हर्बल, एचआर, इलेक्ट्रिकल, शिक्षा से जुड़ी अलग अलग कंपनियों के प्रतिनिधि इंटरव्यू लेंगे. पहले दिन 50 से अधिक कम्पनियों के पहुंचने की उम्मीद है.

ऐसे कराएं रजिस्ट्रेशन: जो भी अभ्यार्थी अपने लिए नौकरी खोज रहे हैं, उनके लिए जरूरी है कि रोजगार संगम पोर्टल पर उनका पंजीकरण होना चाहिए. लेकिन अगर अभी तक रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है तो, जहां ये मेगा जॉब फेयर लगाया जा रहा है, वहां कैंपस में आकर भी ऑन द स्पॉट रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं. इसी के साथ रोजगार मेले में 18 से 35 साल के युवा प्रतिभाग कर सकते हैं.

इन कंपनियों में हायरिंग: आज श्रीराम पिस्टन एण्ड रिंग्स, क्वेस कॉरपोरेशन, यशस्वी, पुखराज हेल्थ केयर, जे०एम०एस० एन्टरप्राईजेज, द ब्लू हेवन ग्रुप ऑफ कम्पनी, एल०आई०सी० मेरठ, भारत फाईनेन्स, अरनव इन्फो, ए०के०एस० जॉब प्लेसमेन्ट, जैन क्लीन टैक प्रा०लि०, निमया हर्बल प्रा०लि०, ड्रीम लाईन एन्टरप्राईजेज, नियोक्ता एच०आर० सोल्यूशन, एस०ए० एन्टरप्राईजेज, डाक्टर रेड्डी फाउण्डेशन, सिस्का इलैक्ट्रिकलस, क्लाईमा टीजर्स इन्जी०, यूरेका सिक्योर सर्विस, कृष्णा इंस्टिट्यूट ऑफ वर्टिकल ट्रान्सपोर्टेशन, भारती एयरटेल , जमेटो , इन्टेलिस्मार्ट इन्फ्रास्ट्रक्चर , वैष्णवी इन्टीग्रेटेड, ए०आर० सर्विस, श्री गणेश एच०आर० सोल्यूशन, डिक्सन टेक्नोलॉजीस इण्डिया लिमिटेड आदि कम्पनियों के प्रतिनिधि, कंपनी के लिए योग्य अभ्यर्थी का चयन करेंगे.