लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार के लगभग 50000 सरकारी कर्मचारियों (UP Government Employees) को इस बार होली के मौके पर 2 महीने का वेतन मिल सकता है. यह 50000 कर्मचारी वे हैं जिन्होंने अपनी संपत्ति का ब्यौरा मानव संपदा पोर्टल पर दर्ज नहीं किया था, इस वजह से उनका जनवरी माह वेतन रोका गया था. पोर्टल बुधवार दोपहर में खोला गया है, जो कर्मचारी अपनी चल अचल संपत्ति का ब्यौरा वेतन बनने से पहले भर देंगे. उनको होली के मौके पर जनवरी-फरवरी दोनों वेतन मिल जाएंगे. अधिकांश कर्मचारियों से संपत्ति का ब्यौरा भरवाने का प्रयास किया जा रहा है. यह पोर्टल 10 फरवरी तक खुला रहेगा. सरकारी पोर्टल (https://ehrms.upsdc.gov.in) के जरिए आप आवेदन कर सकते हैं.
मुख्य सचिव ने जारी किया आदेश: उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव एसपी गोयल की ओर से यह आदेश पूरे राज्य के विभाग अध्यक्षों के लिए जारी किया गया है. अपने इस आदेश में उन्होंने बताया है कि लगभग 50000 कर्मचारी दिसंबर तक अपनी चल अचल संपत्ति का ब्यौरा मानव संपदा पोर्टल पर नहीं भर सके थे. ऐसे कर्मचारियों का जनवरी माह का वेतन अभी तक रुका हुआ है. होली के अवसर को देखते हुए कर्मचारियों को मौका दिया जा रहा है. मानव संपदा पोर्टल में चल चल संपत्ति का ब्यौरा भरने के लिए विकल्प को दोबारा खोल दिया गया है. 10 फरवरी तक यहां पोर्टल खुला रहेगा.
कब तक देनी होगी जानकारी: इस दौरान जो भी लोग 27 फरवरी की शाम तक अपनी जानकारी भर देंगे, उन सभी को होली के मौके पर दोगुना वेतन मिल जाएगा. इसके अलावा 10 फरवरी तक का समय उनके पास होगा. अगर भी 10 फरवरी तक ब्यौरा भर देंगे तो उनको मार्च महीने में जनवरी-फरवरी और मार्च तीनों का वेतन एक साथ मिल जाएगा.
राज्य में कुल कितने कर्मचारी हैं: राज्य में लगभग 8 लाख कर्मचारी हैं जिनमें से 7 लाख से अधिक ने अपना बुरा भर दिया था. 50000 से कुछ काम कर्मचारी ही ब्यावर नहीं भर सके थे. इन सब का वेतन रोक लिया गया था. होली के मौके पर इन्हें नया मौका दिया गया है जिससे कर्मचारियों में खुशी कीलहर है.