मेरठ में आज से रूट डायवर्जन लागू, रात 10 बजे के बाद भारी वाहनों की एंट्री बंद

मेरठ: शहर में होली के मद्देनजर आज ट्रैफिक पुलिस ने कई रास्तों पर रूट डायवर्जन लागू किया है. इसके तहत भारी वाहनों का प्रवेश शहर में पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा. यह रूट डायवर्जन आज रात 10 बजे से 4 मार्च की दोपहर 2 बजे तक लागू रहेगा.

ट्रैफिक पुलिस ने दी यह जानकारी: एसपी ट्रैफिक राघवेंद्र मिश्रा ने बताया कि होलिका दहन के मद्देनजर विभिन्न दिशाओं से आने वाले भारी वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित कर दिए गए हैं. उन्होंने बताया कि ऐसा निर्णय लोगों की सुविधा के मद्देनजर लिया गया है.

आज इन रूटों पर गुजरने से पहले यह जान लें

हापुड़ जिले की तरफ से आने वाले भारी वाहन बिजली बम्बा चौराहा से एल-ब्लॉक तिराहा से तेजगढी चौराहा से यूनिवर्सिटी होते हुए जेलचुंगी चौराहा से निकलेंगे. वहां से कमिश्नरी आवास चौराहा होते हुए जीरोमाईल चौराहा से टैंक चौराहा से मोदीपुरम पुल (एनएच-58) से गन्तव्य को जा सकेंगे.
गढ़ रोड की तरफ से आने वाले सभी भारी वाहन डिग्गी तिराहा से जेलचुंगी चौराहा, कमिश्नरी आवास चौराहा से जीरोमाईल चौराहा से टैंक चौराहा से मोदीपुरमपुल (एन एच-58) से गन्तव्य की ओर जा सकेंगे.

3.मोदीपुरम पुल (एनएच-58) की तरफ आने वाले भारी वाहन टैंक चौराहा से जीरोमाईल चौराहा होते हुए, कमिश्नरी आवास चौराहा से जेलचुंगी चौराहा, वहां से डिग्गी तिराहा व तेजगढ़ी चौराहा से गढ़ रोड या एल-ब्लॉक तिराहा, बिजली बम्बा चौराहा होते हुए गन्तव्य की ओर जा सकेंगे.
बागपत पुल की ओर से आने वाले भारी वाहनों टीपीनगर थाना तिराहा होते हुए टीपीनगर गेट से परतापुर व बिजली बम्बा चौराहा की ओर जा सकेंगे.
परतापुर की ओर से आने वाले भारी वाहन दैनिक जागरण चौराहे की तरफ से टीपीनगर गेट से टीपीनगर थाना तिराहा से बागपत रोड बागपत पुल से एनएच-58 से गन्तव्य की ओर जा सकेंगे.
शहर में रोहटा की ओर से आने वाले भारी वाहन एन एच- 58 होते हुए गन्तव्य की ओर जा सकेंगे.
बिजनौर-मवाना रोड से आने वाले भारी वाहनों को भी कमिश्नरी चौराहा से जीरोमाईल होते हुए, टैंक चौराहा से मोदीपुरम पुल से NH -58 से या कमिश्नरी आवास चौराहा से जेलचुंगी चौराहा से डिग्गी तिराहा से गढ़ रोड या तेजगढ़ी चौराहा से एल-ब्लॉक होते हुए बिजली बम्बा चौराहा से हापुड की ओर जाना होगा.

 

इन इलाकों में भी नहीं जा पाएंगे भारी वाहन
मेरठ के भीड़भाड़ वाले इलाके जिनमें एल-ब्लॉक तिराहे से हापुड अड्डा चौराहा, बच्चापार्क, बेगमपुल तक एवं बेगमपुल चौराहा से टीपीनगर गेट तथा बच्चापार्क से खैरनगर, घंटाघर चौराहा, रेलवे रोड शामिल हैं, इन रुट्स पर भारी वाहन पूर्णतयः प्रतिन्धित रहेंगे.

कब से लागू होगा डायवर्जन: एसपी यातायात राघवेंद्र मिश्रा ने बताया कि यह डायवर्जन आज रात 10:00 बजे से लागू होगा. यह डायवर्जन 4 मार्च की दोपहर 2 बजे तक प्रभावी रहेगा. उन्होंने कहा कि ट्रैफिक पुलिस और अलग अलग थाना क्षेत्रों की पुलिस पूरी तरह से एक्टिव रहेगी. शराब पीकर वाहन न चलाएं. वाहन सवार हेलमेट का इस्तेमाल जरूर करें. चार पहिया वाहन चालक और सवार सीट बेल्ट जरूर लगाएं.