लखनऊ: लखनऊ विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 से अपने पाठ्यक्रमों और सीटों में उल्लेखनीय बढ़ोतरी की है. इस फैसले से हजारों छात्र-छात्राओं को राहत मिलने की उम्मीद है, जो अब तक सीमित सीटों के कारण प्रवेश से वंचित रह जाते थे.
यूनिवर्सिटी प्रशासन के अनुसार, बढ़ती मांग को देखते हुए विभिन्न संकायों में सीटें बढ़ाई गई हैं और नए कोर्सेज़ भी शुरू किए गए हैं. खास बात यह है कि इस सत्र से भारतीय संस्कृति और धरोहरों पर आधारित एक नया डिप्लोमा कोर्स भी शुरू किया जा रहा है, जो छात्रों को देश की विरासत से जोड़ने के साथ-साथ रोजगार के नए अवसर भी देगा.
धरोहर और संस्कृति पर फोकस: यूनिवर्सिटी द्वारा शुरू किया गया “डिप्लोमा इन इंडियन कल्चर एंड हेरिटेज” (75 सीटें) उन छात्रों के लिए खास अवसर लेकर आया है, जो इतिहास, पुरातत्त्व और सांस्कृतिक विरासत में रुचि रखते हैं. इस कोर्स में छात्रों को धरोहर संरक्षण, सांस्कृतिक परंपराओं और ऐतिहासिक महत्व को आम जनता तक पहुंचाने जैसे विषयों की जानकारी दी जाएगी.
उत्तर प्रदेश को पुरातात्विक दृष्टि से समृद्ध प्रदेश माना जाता है चाहे लखनऊ हो बनारस अयोध्या प्रयागराज मेरठ मथुरा या अन्य जिले हों हर क्षेत्र में धरोहरों की भरमार है. ऐसे में इस कोर्स के माध्यम से छात्रों को न सिर्फ जानकारी मिलेगी, बल्कि संरक्षण के क्षेत्र में करियर की राह भी खुलेगी.
स्नातक में बढ़ी सीटें
- बी.ए. (सेल्फ फाइनेंस): लगभग 1430 सीटों की वृद्धि (EWS सहित)
- बी.एससी. मैथ्स (SF): 287 सीटें
- बी.एससी. बायोलॉजी (SF): 155 सीटें
- कंप्यूटर साइंस में नए अवसर
4 नए BCA कोर्स शुरू हुए
- BCA (AI & Machine Learning): 75 सीटें
- BCA (Data Science): 75 सीटें
- BCA (Internet of Things): 75 सीटें
- B.Sc. (Cyber Security): 75 सीटें
साथ ही 3 नए MSc प्रोग्राम (AI, Cyber Security, Data Science) भी शुरू किए गए हैं, जिनमें कुल 150 सीटें होंगी. MSc कंप्यूटर साइंस की सीटें भी दोगुनी कर दी गई हैं.
विधि संकाय में बड़ा बदलाव: 5 वर्षीय इंटीग्रेटेड LLB की सीटें 176 से बढ़ाकर 330 कर दी गई हैं,NRI कोटा के तहत 30 सीटें, फीस 7000 डॉलर प्रतिवर्ष
नया कोर्स: BBA-LLB (5 Years Integrated)
वाणिज्य संकाय
- B.Com (SF): 223 सीटें बढ़ीं
- B.Com (Honours): 102 सीटें बढ़ीं
- M.Com (SF): 87 सीटों की वृद्धि
साथ ही B.Com in Retail Management और B.Com in E-Commerce जैसे नए कोर्स (75-75 सीटें) शुरू किए गए हैं.अन्य प्रमुख कोर्स और पहल
- Bachelor of Hotel Management: 75 सीटें
- PG व डिप्लोमा/PG डिप्लोमा (SF): 662 नई सीटें
- MA समाजशास्त्र (SF): नया सेक्शन (75 सीटें)
- PG Diploma in Natural Resources and Governance: 75 सीटें
- M.Pharm (Pharmaceutics और Pharmacology): 16-16 सीटें
- Master in Nutritional Science: 75 सीटें
- Minor Degree Programs (MOOCs के माध्यम से) की शुरुआत
यूनिवर्सिटी प्रशासन ने ये कहा: यूनिवर्सिटी प्रशासन के प्रवक्ता मुकुल श्रीवास्तव का कहना है कि सीटों में यह वृद्धि छात्रों की मांग और बदलते शैक्षणिक परिदृश्य को ध्यान में रखकर की गई है, ताकि अधिक से अधिक विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा का अवसर मिल सके और कोई भी छात्र केवल सीटों की कमी के कारण पीछे न रह जाए.