मथुरा: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत मंगलवार को वृंदावन दौरे पर रहेंगे. सीएम योगी और मोहन भागवत परिक्रमा मार्ग में स्थित जगतगुरु मलूक दास के 452वां जयंती समारोह में शामिल होंगे. यहां जगद्गुरु मलूकदास के समाधि स्थल पर पूजा -अर्चना कर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे. उसके बाद कार्य में उपस्थित संतों से आशीर्वाद लेंगे और कार्यक्रम को भी संबोधित करेंगे. वहीं वीवीआईपी मूवमेंट को लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा के तगड़े इंतजाम किए गए हैं. वहीं कार्यक्रम को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है.
करीब डेढ़ घंटे रहेंगे मुख्यमंत्री
मंगलवार दोपहर 2.35 बजे योगी आदित्यनाथ का हेलीकॉप्टर वृंदावन के पवन हंस हेलीपैड पर पहुंचेगा. दोपहर 2.50 बजे मुख्यमंत्री का काफिला परिक्रमा मार्ग में स्थित मलूक दास जयंती महोत्सव कार्यक्रम पहुंचेगा. 3.50 बजे तक मुख्यमंत्री कार्यक्रम में रहेंगे. शाम 4.05 बजे मुख्यमंत्री वृंदावन के पवन हंस हेलीपैड से आगरा के लिए रवाना होंगे.
मोहन भागवत का कार्यक्रमवहीं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख डॉ. मोहन भागवत का काफिला नोएडा से वृंदावन के लिए रवाना होगा. यमुना एक्सप्रेसवे से संघ प्रमुख का काफिला मंगलवार सुबह 10 बजे वृंदावन पहुंच जाएगा. दिन भर कई कार्यक्रम में शामिल होने के बाद मोहन भागवत शाम 5.00 बजे वृंदावन से नोएडा के लिए यमुना एक्सप्रेसवे से रवाना होंगे.सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी और मोहन भागवत के मंगलवार के प्रस्तावित कार्यक्रम की सभी तैयारी पूरी कर ली गई है. सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं. वृंदावन पवन हंस हेलीपैड पर दोपहर बाद मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर उतरेगा. जहां से वो संत मलूक दास जी महाराज के जयंती महोत्सव कार्यक्रम में पहुंचेंगे.