रक्षामंत्री Rajnath Singh का तीन दिवसीय दौरा, 11 अप्रैल को लखनऊ में ‘सांसद खेल महाकुंभ’ का उद्घाटन

लखनऊ : सांसद और देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शनिवार 11 अप्रैल को लखनऊ पहुंचेंगे. रक्षा मंत्री अपने संसदीय क्षेत्र के तीन दिवसीय दौरे पर लखनऊ पहुंचेंगे. रक्षा मंत्री दोपहर 3:20 बजे चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पहुंचेंगे. इस दौरान रक्षा मंत्री अनेक कार्यक्रमों में मौजूद रहेंगे. लंबे समय बाद रक्षा मंत्री लखनऊ में तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे.

महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने बताया कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शनिवार 11 अप्रैल अपराह्न 03:20 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचेंगे. रक्षा मंत्री एयरपोर्ट से 5-ए कालिदास मार्ग जाएंगे. शाम 4:30 बजे गोमतीनगर स्थित विवेक खंड दो, टंकी वाला पार्क में “गोमतीनगर जन कल्याण महासमिति वार्षिकोत्सव” कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे. शाम 5:45 बजे कैंट स्थित सूर्या ऑडिटोरियम में “वार हीरोस एंड वीर नारिश” अभिनंदन कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे.

महानगर अध्यक्ष के मुताबिक, सायं 6.35 बजे “स्मृतिका वार मेमोरियल एंड लाइट, साउंड शो”, कार्यक्रम सम्मिलित होने के उपरांत शाम 7.15 बजे कालिदास मार्ग आवास जाएंगे. अगले दिन रविवार 12 अप्रैल को सायं 5 बजे गोमती नगर स्थित पूरब मंडल-एक, के एक निजी स्कूल में गोमतीनगर में “वरिष्ठ जन संवाद” कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे.