यूपी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: कई राज्यों से 259 मोबाइल बरामद

मेरठ: यूपी के मेरठ पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. पुलिस ने 259 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद कर उनके मालिकों को सौंप दिए है. पुलिस ने इन गुम हुए मोबाइल फोन को मेरठ और आसपास के जिलों के अलावा अन्य राज्यों से भी बरामद किया है.

इस अभियान के लिए एएसपी बजरंग कुमार को एसएसपी ने टास्क दिया था. इसके बाद एएसपी बजरंग कुमार ने फास्टेस्ट रिकवरी ड्राइव चलाया. इस विशेष अभियान के अंतर्गत सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से जिले के सर्विलांस सेल और जिले के सभी थाना क्षेत्र की पुलिस की संयुक्त टीम को गुमशुदा मोबाइल फोन की शीघ्र बरामदगी के लिए निर्देश दिए गए.

बजरंग प्रसाद द्वारा सर्विलांस सेल और अलग-अलग थाना पुलिस के बीच बेहतर तालमेल बिठाते हुए लगातार मॉनिटरिंग की, जिसका नतीजा ये रहा कि जिले के अलावा यूपी के कई जिलों और अन्य राज्यों से कुल 259 मल्टीमीडिया मोबाइल फोन बरामद किया गया है.

एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि कुल 259 मल्टीमीडिया मोबाइल फोन, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 65 लाख रुपये है. अवसर पर शनिवार को मेरठ के पुलिस लाइन सभागार में कार्यक्रम आयोजित किया. जहां उनके मालिकों सौंप दिए गए.

एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि मोबाइल खोने की स्थिति में मोबाइल की बिल, आईएमईआई, आधार कार्ड एवं पहचान पत्र के साथ अपने स्थानीय थाने और सीईआईआर पोर्टल पर शिकायत दर्ज जरूर कराएं.