मेरठ:बंगाल समेत तीन राज्यों में चुनावी फतह के बाद भाजपा अब मिशन यूपी- 2027 पर केंद्रित हो गई है। बूथों पर कार्यकर्ताओं को नए सिरे से सक्रिय किया जा रहा है। बड़े नेता कार्यकर्ताओं के साथ जुटकर काम कर रहे हैं। निष्क्रिय कार्यकर्ताओं को मनाया जा रहा है ताकि चुनावी अभियान में कोर-कसर न रहे।
नवंबर 2024 में शुरू हुई भाजपा के संगठनात्मक चुनाव की प्रक्रिया अभी तक पूरी नहीं हो सकी है। मेरठ में जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष के पदों के लिए नामांकन दाखिल हुए। गहमागहमी के बीच 16 मार्च 2025 को महानगर अध्यक्ष के रूप में विवेक रस्तोगी का मनोनयन किया गया, लेकिन जिलाध्यक्ष की घोषणा लटक गई। अति पिछड़ा वर्ग को तरजीह देते हुए 26 नवंबर 2025 को भाजपा ने हरवीर सिंह पाल को जिलाध्यक्ष घोषित कर दिया।