लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश के बाद UP में बड़े स्तर पर गुरुवार की देर रात PCS अफसरों के तबादले हुए हैं. 84 PCS अफसरों को इधर से उधर किया गया है. प्रदेश के 84 ADM और SDM स्तर के अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है.
आदेश जारी : प्रमुख सचिव नियुक्ति एवं कार्मिक की ओर से यह आदेश जारी किया गया है. जिसमें 84 पीसीएस अधिकारियों का तबादला किया गया है. लगभग सभी विभागों से पीसीएस अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है.
तत्काल पद भार ग्रहण करने के आदेश : सभी अधिकारियों को कहा गया है कि वह तत्काल अपने नए पद बाहर को ग्रहण करें अन्यथा उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. सभी अधिकारियों को व्यक्तिगत तौर पर तबादला आदेश भेज दिए गए.
पिछले दिनों हुए थे IAS और IPS अधिकारियों के तबादले : पिछले दिनों आईएएस और आईपीएस अधिकारियों का बड़े तब पैमाने पर तबादला किया गया था. जिसमें लगभग दो दर्जन से अधिक जिलाधिकारी को भी शामिल किया गया था. इसके अलावा इससे ऊपर स्टार के भी अधिकारियों का तबादला किया गया था.
राज्य सरकार ने कई जिलों के कप्तान सहित IPS अधिकारियों को भी इधर से उधर किया था. इसके बाद में यह अनुमान लगाया जा रहा था की बड़ी संख्या में प्रोविंशियल सेवा के अधिकारियों को भी इधर से उधर किया जाएगा. आखिरकार योगी सरकार ने यह बड़ा फैसला कर ही लिया