48 घंटे बाद शुरू होगा नौतपा, 9 दिन तक पड़ेगी भीषण गर्मी; 40 जिलों में हीटवेव अलर्ट

लखनऊ: उत्तर प्रदेश लगातार भीषण गर्मी से तप रहा है. दिन में गर्म हवाएं लोगों को परेशान कर रही हैं, तो अब रात में मिलने वाला सुकून भी छिन गया है. एक तरफ जहां रात में भीषण गर्मी जारी है, वहीं भयानक गर्मी के चलते बिजली की कटौती भी काफी तेज हो गई है, जिससे लोगों की परेशानी और अधिक बढ़ गई है. बता दें कि 25 मई से दो जून तक नौतपा रहेंगे. इस दौरान भीषण गर्मी पड़ेगी. मौसम विभाग ने इसे लेकर अलर्ट जारी कर दिया है.

मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार आने वाले 6 से 7 दिनों तक लगातार प्रदेशवासियों को भीषण गर्मी झेलनी पड़ेगी. प्रदेश में लगातार मौसम ड्राई बना रहेगा. दिन के समय गर्म हवाएं चलेंगी. मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार इस बार सामान्य से कम बारिश होने की संभावना है, हालांकि मानसून समय से 4 दिन पहले उत्तर प्रदेश में प्रवेश कर सकता है.

गर्म हवाओं संग भीषण लू का अलर्ट इन जिलों में अधिक: बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, संत रवि दास नगर, बागपत, गाजियाबाद, गौतम बुद्ध नगर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर और आस-पास के क्षेत्रों में अलर्ट जारी किया गया है.

लू चलने की संभावना इन जिलों में अधिक: चंदौली, वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, कासगंज, एटा, मैनपुरी, इटावा, औरैया और आस-पास के क्षेत्र में अलर्ट जारी किया गया है.

रात में गर्मी होने की चेतावनी इन क्षेत्र में अधिक: फतेहपुर, प्रतापगढ़, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, जालौन, हमीरपुर और आस-पास के क्षेत्र में अलर्ट जारी.

लखनऊ का वेदर: मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार शनिवार को लखनऊ में गर्म हवाएं चलेगीं. अधिकतम तापमान 44 और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.

बांदा सबसे गर्म: बांदा उत्तर प्रदेश का लगातार सबसे गर्म जिला बना हुआ है. शुक्रवार को अधिकतम तापमान 46.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो कि सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस अधिक है. वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान बिजनौर जिले में 24 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो कि सामान्य से 1 डिग्री सेल्सियस अधिक है.

मौसम वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि उत्तर प्रदेश में आगामी 7 दिनों तक मौसम ड्राई बना रहेगा. दिन के समय 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा की तेज रफ्तार से गर्म हवाएं चलती रहेंगी. आने वाले 6 से 7 दिनों के अंदर अधिकतम न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है.