गोंडा : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को एक दिवसीय दौरे पर गोंडा पहुंचे, जहां उन्होंने कर्नलगंज विधानसभा क्षेत्र के चकरौत गांव में 515.6 करोड़ के विकास परियोजनाओं की सौगात दी. सीएम ने कर्नलगंज और कटरा बाजार विधानसभा क्षेत्रों के लिए 262 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया.
