लखनऊ:केंद्र में मोदी सरकार के 12 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर भारतीय जनता पार्टी सोमवार से पूरे प्रदेश में जनसंपर्क अभियान शुरू करेगी। भाजपा के केंद्र और राज्य सरकार के मंत्री, जनप्रतिनिधि पदाधिकारी समाज के साहित्य, खेल, शिक्षा आदि क्षेत्रों के प्रबुद्ध वर्ग के लोगों से संवाद करेंगे। ’12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के’ अभियान के तहत सोमवार से 14 जून तक जनसंपर्क किया जाएगा।
बता दें कि अभियान के तहत बीते शुक्रवार को भाजपा द्वारा पूरे प्रदेश में विभिन्न कार्यक्रमों की श्रृंखला शुरू की गई थी। शुक्रवार को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रदेश के सभी मंडलों में ‘एक पेड़ मां के नाम‘ अभियान चलाकर बड़ी संख्या में पौधरोपण किया गया था। पार्टी 11 से 14 जून तक मीडिया संवाद कार्यक्रम भी आयोजित करेगी। वहीं 14 से 16 जून तक जनकल्याण शिविर लगाए जाएंगे।

