ट्रेन पर पत्थरबाजी पड़ी भारी, सीएम योगी की सख्ती के बीच मिर्जापुर में दो भाई गिरफ्तार

मिर्जापुर: मिर्जापुर जनपद से गुजर रही पटना दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस पर हुए पथराव के मामले में दो भाइयों को गिरफ्तार किया गया है. नशे में धुत भाइयों का विवाद हो गया. एक भाई रेलवे ट्रैक पर आत्महत्या करने जा रहा था उसे बचाने के लिए दूसरे भाई ने पत्थर चलाया था इस दौरान जा रही राजधानी एक्सप्रेस पर पत्थर पड़ गए और उसके शीशे टूट गए थे जिससे यात्रियों में हड़कंप मच गया था. बता दें कि बीते दिनों सीएम योगी ने हाईस्पीड ट्रेनों के खिलाफ सख्त एक्शन लेने के निर्देश दिए थे. इसी के बाद ये कार्रवाई सामने आई है.

जानकारी मुताबिक, दरअसल उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले के पहाड़ा स्टेशन के पास रविवार की रात अप लाइन से जा रही पटना दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस पर पथराव किया गया था. ट्रेन की दो खिड़कियों के शीशे टूट गए थे. गनीमत रही कि किसी यात्री को चोट नहीं आई. पथराव के समय यात्रियों में हड़कंप मच गया था. ट्रेन के पायलट ने कंट्रोल रूम को सूचना दिया. सूचना पर रेलवे आरपीएफ और जीआरपी के जवान मौके पर पहुंचकर पड़ताल किया तो पता चला कि दो भाइयों नीरज और धीरज के बीच नशे में विवाद हो गया था. विवाद इतना बढ़ गया कि धीरज ट्रेन से कटने जा रहा था. उसे नीरज ट्रैक से हटाने के लिए पत्थर चला दिया. इससे गुजर रही पटना दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस के सीसे से टूट गए थे. दोनों के खिलाफ रेलवे एक्ट के तहत प्राथमिक की दर्ज की गई थी. सीओ जीआरपी अरुण कुमार पाठक ने सोमवार को मिर्जापुर रेलवे स्टेशन पहुंचे गिरफ्तार किए गए दोनों भाइयों से पूछताछ की

आरपीएफ प्रभारी चमन सिंह तोमर ने बताया कि रविवार की रात 11 बजे गाड़ी संख्या 12309 राजधानी एक्सप्रेस पटना से दिल्ली जा रही थी.मिर्जापुर के पहाड़ा स्टेशन के पास रात में शराब के नशे में दो भाइयों धीरज और नीरज में किसी बात को लेकर विवाद किया था. धीरज नाराज होकर घर के पास रेलवे पटरी पर कटने के लिए गया तो नीरज उसे रेलवे पटरी से हटाने के लिए पत्थर चलाने लगा. पटना से दिल्ली जा रही राजधानी एक्सप्रेस के शीशे पर लगे और शीशे टूट गया. चालक ने कंट्रोल रूम को सूचना दिया. मुकदमा दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार किया गया है.