फिरोजाबाद में गरजे CM योगी, अलीगढ़ दौरे से पहले ‘Go Back’ पोस्टरों ने खींचा ध्यान

फिरोजाबाद /अलीगढ़ : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को फिरोजाबाद जनपद के टूंडला में 658 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया.

इस दौरान उन्होंने प्रदेश सरकार के मंत्रियों और जनप्रतिनिधियों का अभिनंदन करते हुए सिद्ध संत करौली बाबा की जन्मस्थली से जुड़े फिरोजाबाद और टूंडला की पावन भूमि को नमन किया,

उन्होंने 568 लाभार्थियों को पीएम आवास योजना के आवासों की चाबी भी सौपीमुख्यमंत्री ने टूंडला विधानसभा क्षेत्र के गांव उसायनी के समीप सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज फिरोजाबाद जनपद विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है.

उन्होंने बताया कि 658 करोड़ रुपये की परियोजनाओं में से 452 करोड़ रुपये की योजनाएं टूंडला विधानसभा क्षेत्र तथा 206 करोड़ रुपये की योजनाएं शिकोहाबाद विधानसभा क्षेत्र के लिए हैं.

उन्होंने कहा कि आने वाले समय में जनपद की पांचों विधानसभाओं के विकास कार्यों को जोड़कर यह आंकड़ा कई गुना बढ़ जाएगा.अगर शिकोहाबाद में भी बीजेपी का विधायक होता तो यह आंकड़ा 800 या फिर एक हजार करोड़ का होता.

योगी आदित्यनाथ ने फिरोजाबाद के कांच उद्योग की सराहना करते हुए कहा कि यहां के कारीगरों ने अपनी प्रतिभा और नई तकनीक के बल पर चीन से आने वाले सजावटी उत्पादों को चुनौती दी है. अब होली, दीपावली और अन्य त्योहारों पर बाजार में भगवान राम, राधा-कृष्ण, शिव सहित विभिन्न देवी-देवताओं की सुंदर प्रतिमाएं और सजावटी सामग्री फिरोजाबाद के कारीगर तैयार कर रहे हैं.

उन्होंने कहा कि 2017 से पहले उद्योगों को पर्याप्त सहयोग नहीं मिल पाता था, लेकिन भाजपा सरकार ने उद्योगों के सामने आने वाली बाधाओं को दूर कर गैस और बिजली जैसी सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की है, जिससे उद्योग आधुनिक तकनीक के साथ आगे बढ़ रहा है.मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ‘वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट’ और ‘वन डिस्ट्रिक्ट वन मेडिकल कॉलेज’ जैसी योजनाओं के माध्यम से प्रत्येक जिले के विकास को गति दे रही है, जबकि पूर्ववर्ती सरकारों के समय माफिया और अराजकता का माहौल था.

उन्होंने दावा किया कि आज उत्तर प्रदेश दंगा और कर्फ्यू से मुक्त होकर सुशासन, कानून व्यवस्था और विकास के लिए देशभर में पहचान बना रहा है.उन्होंने कहा कि प्रदेश में 15 करोड़ से अधिक लोगों को मुफ्त राशन, 10 करोड़ लोगों को आयुष्मान भारत योजना का लाभ, 65 लाख गरीब परिवारों को आवास और दो करोड़ परिवारों को उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन उपलब्ध कराए गए हैं. किसानों को भी विभिन्न योजनाओं के माध्यम से आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि डबल इंजन की सरकार के कारण उत्तर प्रदेश पर्यटन, बेहतर कानून व्यवस्था और विकास की नई परियोजनाओं के लिए जाना जा रहा है.अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर, काशी के विकास और मथुरा-वृंदावन के बदलते स्वरूप का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश विकास और विरासत दोनों को साथ लेकर आगे बढ़ रहा है.

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने जनप्रतिनिधियों और जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी को मिले जनसमर्थन के कारण प्रदेश में विकास की यह यात्रा लगातार आगे बढ़ रही है.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज फिरोजाबाद में सपा और कांग्रेस पर जमकर बरसे. इस दौरान सीएम ने विकास की कई योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया. इसके साथ ही 568 लाभार्थियों को प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना की चाबी सौंप देंगे.

अलीगढ़ में सीएम करेंगे 393 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास

वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज से अलीगढ़ के दो दिवसीय अलीगढ़ दौरे पर रहेंगे.

मुख्यमंत्री का यह दौरा विकास परियोजनाओं, प्रशासनिक समीक्षा और जनसभा के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

इस दौरान वह जिले और मंडल को करोड़ों रुपये की विकास योजनाओं की सौगात देंगे तथा विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा भी करेंगे.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दोपहर बाद हेलीकॉप्टर से करसुवा स्थित आईटीएम परिसर पहुंचेंगे.

यहां से वह राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय का निरीक्षण करेंगे और वहां चल रहे विकास कार्यों की प्रगति का जायजा लेंगे.

इसके बाद मुख्यमंत्री एएमयू परिसर स्थित हेलीपैड पर पहुंचेंगे और कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे.

बैठक के दौरान मुख्यमंत्री अलीगढ़ मंडल में लोक निर्माण विभाग द्वारा कराए गए पुराने कार्यों की समीक्षा करेंगे. साथ ही नई विकास परियोजनाओं और निर्माण योजनाओं को लेकर अधिकारियों से विस्तृत चर्चा करेंगे.

लोक निर्माण विभाग की ओर से मंडल में लगभग 5150 करोड़ रुपये की लागत से प्रस्तावित 1499 निर्माण कार्यों का खाका मुख्यमंत्री के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा, जिन पर विचार-विमर्श होने की संभावना है.

दोपहर करीब तीन बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नुमाइश मैदान स्थित कोहिनूर सभागार में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे.

इस दौरान वह अलीगढ़ को 393 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे. इनमें विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और नए प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास शामिल है.

इसके अतिरिक्त कोल और शहर विधानसभा क्षेत्रों में 50 करोड़ रुपये से कम लागत वाली कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का भी लोकार्पण और शिलान्यास किया जाएगा.

मुख्यमंत्री का रात्रि विश्राम सर्किट हाउस में प्रस्तावित है. मंगलवार को वह एएमयू हेलीपैड से वायु मार्ग द्वारा हाथरस के लिए रवाना होंगे. मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है. सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए हैं और कार्यक्रम स्थलों पर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है.

मुख्यमंत्री के इस दौरे से अलीगढ़ और आसपास के क्षेत्रों में आधारभूत ढांचे, सड़क निर्माण और अन्य विकास कार्यों को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है.

सीएम योगी के दौरे से पहले ‘गो बैक’ पोस्टरों से गरमाई सियासत

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अलीगढ़ दौरे से पहले शहर का राजनीतिक और छात्र माहौल अचानक गर्मा गया है. महानगर के विभिन्न इलाकों में मुख्यमंत्री के खिलाफ ‘गो बैक’ और छात्र संघ चुनाव बहाली की मांग वाले पोस्टर लगाए जाने का मामला सामने आया है. इन पोस्टरों की तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिससे चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है.

बैठक के दौरान मुख्यमंत्री अलीगढ़ मंडल में लोक निर्माण विभाग द्वारा कराए गए पुराने कार्यों की समीक्षा करेंगे. साथ ही नई विकास परियोजनाओं और निर्माण योजनाओं को लेकर अधिकारियों से विस्तृत चर्चा करेंगे.

लोक निर्माण विभाग की ओर से मंडल में लगभग 5150 करोड़ रुपये की लागत से प्रस्तावित 1499 निर्माण कार्यों का खाका मुख्यमंत्री के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा, जिन पर विचार-विमर्श होने की संभावना है.

दोपहर करीब तीन बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नुमाइश मैदान स्थित कोहिनूर सभागार में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे.

इस दौरान वह अलीगढ़ को 393 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे. इनमें विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और नए प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास शामिल है.

इसके अतिरिक्त कोल और शहर विधानसभा क्षेत्रों में 50 करोड़ रुपये से कम लागत वाली कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का भी लोकार्पण और शिलान्यास किया जाएगा.

मुख्यमंत्री का रात्रि विश्राम सर्किट हाउस में प्रस्तावित है. मंगलवार को वह एएमयू हेलीपैड से वायु मार्ग द्वारा हाथरस के लिए रवाना होंगे. मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है. सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए हैं और कार्यक्रम स्थलों पर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है.

मुख्यमंत्री के इस दौरे से अलीगढ़ और आसपास के क्षेत्रों में आधारभूत ढांचे, सड़क निर्माण और अन्य विकास कार्यों को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है.

वायरल तस्वीरों में दिखाई दे रहे पोस्टरों पर छात्र हितों से जुड़े कई नारे लिखे गए हैं. पोस्टरों में मुख्यमंत्री जवाब दो, छात्र संघ चुनाव कब कराओगे, मुख्यमंत्री सुनो पुकार, छात्र संघ चुनाव हो इस बार और छात्रों की रक्षा हेतु छात्र संघ चुनाव करो बहाल जैसे संदेश प्रमुख रूप से अंकित हैं. पोस्टरों के माध्यम से प्रदेश सरकार से विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में छात्र संघ चुनाव दोबारा शुरू कराने की मांग की गई है.

ये पोस्टर महानगर के कई प्रमुख मार्गों, सार्वजनिक स्थलों और छात्र गतिविधियों वाले क्षेत्रों में लगाए गए हैं. पोस्टर लगाए जाने की तस्वीरें भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा की जा रही हैं, जिन पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं. कुछ लोग इसे छात्रों की लोकतांत्रिक मांग बता रहे हैं, जबकि कुछ इसे मुख्यमंत्री के दौरे से ठीक पहले माहौल बनाने की कोशिश के रूप में देख रहे हैं.

मुख्यमंत्री के दौरे से पहले लगाए गए इन पोस्टरों ने राजनीतिक और शैक्षणिक गलियारों में नई बहस छेड़ दी है.हालांकि पोस्टर किस संगठन या समूह की ओर से लगाए गए हैं, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हो सकी है. वहीं प्रशासन की ओर से भी इस संबंध में कोई औपचारिक बयान सामने नहीं आया है. फिलहाल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे पोस्टर चर्चा का विषय बने हुए हैं और मुख्यमंत्री के दौरे के बीच इस मुद्दे पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं.