वाराणसी:CM Yogi in Varanasi: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन को लेकर वीआईपी मार्ग और कार्यक्रम स्थल को पूरी तरह सुरक्षित रखते हुए नो फ्लाई जोन घोषित किया गया है। निजी ड्रोन सहित अन्य उड़ने वाली वस्तुओं के संचालन पर प्रतिबंध लगाया गया है।
वाराणसी:CM Yogi in Varanasi: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन को लेकर वीआईपी मार्ग और कार्यक्रम स्थल को पूरी तरह सुरक्षित रखते हुए नो फ्लाई जोन घोषित किया गया है। निजी ड्रोन सहित अन्य उड़ने वाली वस्तुओं के संचालन पर प्रतिबंध लगाया गया है।
कार्यक्रम में शामिल होने वाले लोगों के वाहनों के लिए कार्यक्रम स्थल के पास अस्थायी पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी। वीआईपी मार्ग को पूरी तरह अवरोधमुक्त रखा जाएगा तथा किसी भी वाहन को वहां रुकने या पार्क करने की अनुमति नहीं होगी।
वीआईपी मूवमेंट के दौरान निर्बाध यातायात बनाए रखने के लिए पूर्व निर्धारित रूट डायवर्जन योजना प्रभावी ढंग से लागू की जाएगी। जाम की स्थिति से बचाव के लिए लगातार निगरानी के निर्देश दिए गए। ड्यूटी में तैनात सभी पुलिसकर्मियों को पूर्व ब्रीफिंग के माध्यम से उनकी जिम्मेदारियां स्पष्ट रूप से बताई जाएंगी। उन्हें सुरक्षा संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश और व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।
ड्यूटी के दौरान मोबाइल फोन के अनावश्यक प्रयोग पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। पुलिसकर्मियों को निर्धारित समय से पहले बेहतर टर्नआउट के साथ ड्यूटी स्थल पर उपस्थित रहने तथा आमजन के साथ विनम्र, शालीन और संवेदनशील व्यवहार करने के निर्देश दिए गए। किसी भी आकस्मिक स्थिति में त्वरित और प्रभावी कार्रवाई के लिए पूरी तरह तैयार रहने को कहा गया।
इस दौरान अपर पुलिस आयुक्त (कानून-व्यवस्था एवं मुख्यालय) शिवहरी मीणा, अपर पुलिस आयुक्त (अपराध) आलोक प्रियदर्शी सहित सभी राजपत्रित अधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी, थाना प्रभारी और अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
