लखनऊ:उत्तर प्रदेश में सोमवार को मानसून दोबारा सक्रिय हुआ। तराई और बुंदेलखंड के कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश हुई। इससे अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई और लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। सबसे अधिक 42 मिमी बारिश इटावा में रिकॉर्ड की गई। इसके अलावा सिद्धार्थनगर में 28.6 मिमी और हमीरपुर में 28 मिमी वर्षा हुई।
सात जिलों में ऑरेंज, 18 में येलो अलर्ट
मौसम विभाग ने मंगलवार के लिए सोनभद्र, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर समेत सात जिलों में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं 18 जिलों में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश के 61 अन्य जिलों में गरज-चमक के साथ वज्रपात की आशंका भी जताई गई है।

