लखनऊ:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को कैबिनेट की बैठक होगी। इसमें निवेश और इन्फ्रास्ट्रक्चर से जुड़े 15 से ज्यादा प्रस्ताव पास होने की संभावना है। इसके लिए सभी विभाग तैयारियों में जुटे हुए हैं। जनकल्याण से जुड़े कई प्रस्ताव भी रखे जाएंगे। पुलिस में दरोगा और सिपाही के पद पर मृतक आश्रित कोटे से भर्ती के आवेदकों को दौड़ परीक्षा से राहत मिल सकती है। बैठक में निवेश, इन्फ्रास्ट्रक्चर, परिवहन व जनकल्याण से जुड़े 15 से ज्यादा प्रस्ताव पास होने की संभावना है।

