एसडीएम ने धान क्रय केंद्रों का निरीक्षण कर दिशा निर्देश दिए

एसडीएम गोविंद मौर्य ने बुधवार को मंडी परिसर में स्थित नौ धान क्रय केंद्रों पर पहुंचकर क्रय केंद्र इंचार्ज से जानकारी करते हुए

बरेली। एसडीएम आंवला ने आधा दर्जन से अधिक धान क्रय केंद्रों का औचक निरीक्षण कर जानकारी करने के उपरांत क्रय केंद्रों पर तैनात जिम्मेदार लोगों को दिशा निर्देश दिए। एसडीएम गोविंद मौर्य ने बुधवार को मंडी परिसर में स्थित नौ धान क्रय केंद्रों पर पहुंचकर क्रय केंद्र इंचार्ज से जानकारी करते हुए ,बाहर से आने वाले किसानों को किसी असुविधा का सामना न करना पड़े इस बाबत उन्होंने व्यवस्थाओं को परखने के बाद दो टूक कहा, मंडी परिसर में आने वाले किसानों को शासन की मंशा के अनुरूप सुविधा दी जाएं। यदि इसमें कोताही बरती गई तो जिम्मेदार के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।