अयोध्या : पहली बार तीन महिला उप निरीक्षकों को चौकी प्रभारी बनाया गया है. इसमें कोतवाली नगर में तैनात महिला उप निरीक्षक किरन पाल को चौकी मीरन घाट का प्रभारी बनाया गया है. रुदौली कोतवाली में तैनात स्तुति गुप्ता को ऐहार चौकी प्रभारी व थाना पटरंगा में तैनात प्रतीक्षा को चौकी प्रभारी दीवाली बनाया गया है. इस कड़ी में एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने तीनों महिला दारोगा समेत 32 उप निरीक्षकों को चौकी प्रभारी का दायित्व सौंपा है.
मीरनघाट चौकी प्रभारी रहे अभिषेक कुमार को हसनू कटरा, कोतवाली अयोध्या में तैनात उप निरीक्षक रोहित पांडेय को चौकी फतेहगंज, संदीप कुमार को चौकी लक्ष्मण घाट का प्रभारी बनाया गया है. चौकी प्रभारी सदर बाजार मनीष तिवारी को चौकी प्रभारी सहादतगंज, कोतवाली नगर में तैनात शुभम सिंह को चौकी सदर बाजार, पंकज सिंह को चौकी प्रभारी औद्योगिक नगर, कोतवाली अयोध्या में तैनात मनोज कुमार को चौकी प्रभारी मऊशिवाला, थाना पूराकलंदर में तैनात जितेंद्र कुमार को चौकी प्रभारी छतिरावां बनाया गया है.
रामनगर चौकी प्रभारी आलोक कुमार सिंह को चौकी प्रभारी सत्तीचौरा, चौकी प्रभारी सत्तीचौरा सत्यम अग्रवाल को चौकी प्रभारी रामनगर, थाना महराजगंज में तैनात हिमांशु सिंह को चौकी प्रभारी जगनपुर, थाना गोसाईगंज में तैनात कमलेश कुमार को चौकी प्रभारी तमसा घाट, थाना रौनाही में तैनात कमल सिंह को चौकी प्रभारी अरवत, थाना महराजगंज में तैनात प्रिंस सिंह को चौकी प्रभारी अमसिन, कोतवाली बीकापुर में तैनात अरुण कुमार को चौकी प्रभारी दिलासीगंज, थाना तारुन में तैनात जंग बहादुर को चौकी प्रभारी कोछा बाजार बनाया गया है.
थाना आरजेबी में तैनात प्रवीण कुमार को चौकी प्रभारी गुंधौर, थाना हैदरग्रंज में तैनात विकास मौर्या को चौकी प्रभारी गयासपुर, थाना तारुन में तैनात अंशुल वर्मा को चौकी प्रभारी भोपा ढुहिया, थाना कैंट में तैनात राहुल यादव को चौकी प्रभारी आस्तिकन, थाना कुमारगंज में तैनात राजेश गुप्ता को चौकी प्रभारी बीसा का पुरवा तिंदौली, थाना पटरंगा में तैनात प्रशांत पांडेय को चौकी प्रभारी खंडासा, थाना इनायतनगर में तैनात गौरव सिंह को चौकी प्रभारी अमरगंज की जिम्मेदारी दी गई है.
थाना खंडासा में तैनात राजेंद्र प्रसाद को चौकी प्रभारी अधियारी, कोतवाली रुदौली में तैनात देवेंद्र त्रिपाठी को चौकी प्रभारी दलसराय, थाना कुमारगंज में तैनात आकिल हुसैन को चौकी प्रभारी हंसराजपुर, थाना मवई में तैनात विपिन कुमार को चौकी प्रभारी रेछघाट, थाना बाबा बाजार में तैनात सौरभ सिंह को चौकी प्रभारी हाईवे प्रथम गंगरैला, इसी थाने में तैनात उप निरीक्षक प्रभात द्विवेदी को चौकी प्रभारी मवई चौराहा बनाया गया है.