नई दिल्ली: Zero Budget Fashion: हर किसी की चाहत होती है कि उसका लुक स्टाइलिश, एलिगेंट और क्लासी नजर आए। लेकिन क्लासी दिखने का मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि हर बार महंगे कपड़े, ब्रांडेड एक्सेसरीज या नए फुटवियर पर पैसे खर्च किए जाएं। कई बार हमारे वॉर्डरोब में मौजूद कपड़ों को सही तरीके से स्टाइल करके ही बेहद खूबसूरत और सलीकेदार लुक पाया जा सकता है। खास बात यह है कि इसके लिए आपको अपनी जेब ढीली करने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी।
कपड़ों की फिटिंग पर दें ध्यान
- क्लासी लुक पाने के लिए सबसे जरूरी है कपड़ों की फिटिंग। बहुत ढीले या जरूरत से ज्यादा टाइट कपड़े आपके पूरे लुक को बिगाड़ सकते हैं।
- अपने पुराने कपड़ों को भी सही तरीके से पहनने पर वे नए और स्टाइलिश नजर आ सकते हैं।
- अगर कोई आउटफिट थोड़ा ढीला है, तो उसे बेल्ट या सही तरीके से टक करके स्टाइल किया जा सकता है।
रंगों का रखें खास ध्यान
- क्लासी लुक के लिए बहुत ज्यादा रंगों को एक साथ मिलाने की जरूरत नहीं होती।
- अपने वॉर्डरोब में मौजूद व्हाइट, ब्लैक, बेज, नेवी ब्लू, ग्रे और ब्राउन जैसे बेसिक रंगों को आपस में पेयर करके एलिगेंट लुक पा सकती हैं।
- एक सिंपल आउटफिट के साथ एक ही स्टेटमेंट कलर भी काफी प्रभावी लगता है।
कपड़ों को अच्छी तरह प्रेस करें
- महंगे कपड़े पहनने के बावजूद अगर उनमें सिलवटें हैं, तो लुक खराब लग सकता है।
- वहीं साफ और अच्छी तरह प्रेस किए हुए सामान्य कपड़े भी काफी प्रीमियम दिखाई दे सकते हैं।
- इसलिए बाहर जाने से पहले अपने कपड़ों को अच्छी तरह प्रेस करना न भूलें।
एक्सेसरीज में रखें सादगी
- क्लासी दिखने के लिए ढेर सारी ज्वेलरी पहनना जरूरी नहीं है।
- अपनी पुरानी घड़ी, छोटे ईयररिंग्स, सिंपल ब्रेसलेट या कोई पसंदीदा बैग इस्तेमाल कर सकती हैं।
- ‘लेस इज मोर’ वाला फॉर्मूला अपनाकर आप बिना किसी नए खर्च के अपने लुक को बेहतर बना सकती हैं।
जूते और बैग रखें साफ
- कई बार पूरी आउटफिट अच्छी होने के बावजूद गंदे फुटवियर या अस्त-व्यस्त बैग लुक खराब कर देते हैं।
- इसलिए अपने पुराने जूतों और बैग को अच्छी तरह साफ करें।
- उन्हें सही तरीके से मैच करके पहनने से पूरा लुक ज्यादा सलीकेदार दिखाई देगा।
बाल और ग्रूमिंग भी हैं जरूरी
क्लासी लुक केवल कपड़ों से नहीं बनता। साफ-सुथरे बाल, व्यवस्थित हेयरस्टाइल, साफ नाखून और बेसिक ग्रूमिंग आपके लुक में बड़ा बदलाव ला सकते हैं। इसके लिए महंगे सैलून ट्रीटमेंट की जरूरत नहीं है। घर पर बेसिक ग्रूमिंग और साफ-सफाई का ध्यान रखकर भी आप आकर्षक दिख सकती हैं।

