बरेली: आंवला एसडीएम ने मिशन इंद्रधनुष के तहत एक सप्ताह चलाये जाने वाले सघन टीकाकरण अभियान को लेकर अंतर विभागीय मीटिंग आयोजित की। इसमें उन्होंने प्रत्येक विभाग की जिम्मेदारी तय करते हुए टीकाकरण का प्रतिशत बढ़ने पर जोर दिया। मीटिंग में एसडीएम गोविंद मौर्य ने दो टूक कहा कि सघन टीकाकरण अभियान 9 से 14 अक्टूबर तक चलाया जाएगा। इसमें कोई भी बच्चा टीकाकरण से छूटना नहीं चाहिए। यहां पर डॉक्टर विकास यादव, गौरव शर्मा, वैभव राठौर डॉक्टर फिरोज के अलावा पूर्ति, शिक्षा, यूनिसेफ, खंड विकास अधिकारी के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

