सनातन परंपरा में पितृ पक्ष के 16 दिनों को पूर्वजों के स्मरण और उनके प्रति श्रद्धा प्रकट करने का विशेष अवसर माना जाता है। इस अवधि में पितरों की आत्मिक शांति और तृप्ति की कामना से तर्पण, पिंडदान, श्राद्ध तथा दान-पुण्य जैसे धार्मिक कर्म किए जाते हैं। मान्यता है कि विधि-विधान से किए गए इन कर्मों से पूर्वज प्रसन्न होते हैं और परिवार को सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्रदान करते हैं।
गाय को भोजन कराने की मान्यतामान्यता है कि पितरों की किसी कारणवश अधोगति होने पर उनकी आत्मा को आगे की यात्रा में विभिन्न अवस्थाओं से गुजरना पड़ता है। इसी धार्मिक विश्वास के तहत गाय को भोजन कराने को पितरों की शांति से जोड़ा जाता है। श्राद्ध के दिनों में रोटी, हरा चारा, चोकर, गुड़ आदि खिलाने की परंपरा है। माना जाता है कि इससे पितरों की तृप्ति होती है और परिवार को उनका आशीर्वाद मिलता है।
कौवे को भोजन क्यों कराया जाता है?
ऐसा विश्वास है कि कौवे के माध्यम से पितरों तक अन्न पहुंचता है। यदि श्राद्ध का भोजन कौवा ग्रहण कर ले, तो इसे पूर्वजों द्वारा अर्पण स्वीकार किए जाने का शुभ संकेत माना जाता है।
स्थानीय लोगों की मान्यता
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

