एशियाड में कांस्य पदक जीतकर आई खुशबू को किया सम्मानित

खुशबू ने मेडल जीता

बरेली । एशियाड में कांस्य पदक जीतकर बरेली वापस लौटने पर सेपक टकरा की खिलाड़ी खुशबू का गुरुवार को माधव राव सिंधिया पब्लिक स्कूल के प्रबंधक डॉक्टर सौरभ कुमार अग्रवाल ने स्वागत किया।

एशियाड में कांस्य पदक जीतकर आई खुशबू को किया सम्मानित
एशियाड में कांस्य पदक जीतकर आई खुशबू को किया सम्मानित

साई सेंटर में उन्होंने खुशबू को सम्मानित करते हुए कहा कि यह पूरे देश के साथ-साथ बरेली के लिए अपार गौरव की बात है कि खुशबू ने मेडल जीता है। माधवराव सिंधिया परिवार खुशबू के उज्जवल भविष्य की कामना करता है।