दलित संवाद को लेकर कांगेस ने की बैठक

संचालन जिला प्रवक्ता पंडित राज शर्मा ने किया।

बरेली। शाहमतगंज चौराहा स्थित ज़िला कांग्रेस कमेटी के जिला कार्यालय पर दलित संवाद कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर एक आवश्यक बैठक हुई जिसकी अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी ने की संचालन जिला प्रवक्ता पंडित राज शर्मा ने किया।

इस अवसर पर ज़िला कांग्रेस कमेटी के समस्त जिला उपाध्यक्ष, जिला महासचिव, जिला सचिव, ब्लॉक अध्यक्ष , नगर अध्यक्ष,फ्रंटल संगठनों के अध्यक्ष,पूर्व विधानसभा प्रत्याशी,पूर्व /वर्तमान नगर पंचायत सदस्य,जिला पंचायत सदस्य, ए आई सी सी, पी सी सी सदस्य, एवं वरिष्ठ कांग्रेसजन उपस्थिति रहे।

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी ने कहा सभी जिला उपाध्यक्षों , महासचिवों और सचिवों के साथ-साथ विधानसभा का चुनाव लड़ चुके प्रत्याशियों को भी दलित संवाद के तहत किए जाने वाले कार्यक्रमों की जिम्मेदारियां दे दी गई है पन्द्रह सदस्यीय कमेटी बना दी गई है यह सभी लोग अपने-अपने क्षेत्रों में आने वाली दलित बस्तियों में दलित संवाद कार्यक्रम कराएंगे और दलित अधिकार मांग पत्र भरवाएंगे वहीं पर ही रात्रि विश्राम होगा समाज के लोगों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया जाएगा और पूर्व में सत्ता में रही कांग्रेस सरकारों द्वारा उनके हित में किए गए कार्य को भी उनको अवगत कराया जाएगा जब से केंद्र की सत्ता में गैर कांग्रेसी सरकारें सत्ता में आई है तब से दलितों के प्रति उनका रवैया ठीक नहीं रहा है उनके साथ भेदभाव किया जाता है उन्होंने कहा कि यह संवाद कार्यक्रम है।

कार्यक्रम के बाद राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष आयुष प्रताप सिंह यादव का उपस्थित कांग्रेस जनों ने फूल मालाएं पहना कर जोरदार स्वागत किया ।
राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के जिला अध्यक्ष निशाकत अली ने आभार प्रकट किया ।
उपस्थित कांग्रेस जनों में पूर्व विधायक मास्टर छोटे लाल गंगवार, जिला पंचायत सदस्य सरदार खा, जिला प्रवक्ता पंडित राज शर्मा, जिला उपाध्यक्ष दिनेश दद्दा, जिला उपाध्यक्ष जुनैद हसन एडवोकेट, जिला महासचिव जिया उर रहमान, जिला उपाध्यक्ष सुरेश बाल्मीकि, नाहिद सुल्तान, पाकीजा खान,उल्फत सिंह कठेरिया, निशाकत अली, डॉक्टर दत्त राम गंगवार, मुस्कान शरीफ़, डॉक्टर सदाकत हुसैन, फ़राज़, मोहम्मद कलीम कुरैशी, मिश्रीलाल गंगवार, लीला धर सागर, गुलाम हुसैन, शरीफ खान, आर,सी कनौजिया, जयराम कश्यप, रईस ,रिंकू वाल्मीकि, साज़िद अब्बासी, मोमीन उद्दीन सरफराज बेग, प्यारेलाल गंगवाल, पंडित ब्रह्मानंद शर्मा , मोहम्मद इकबाल, सद्दाम खान, गुड्डू खा आदि कांग्रेस जन उपस्थित रहे।