बरेली । मूसाराम इंटरप्राइजेज लिमिटेड अधिकृत विक्रेता महिंद्रा एंड महिंद्रा के नवीन प्रीमियम कॉम्पेक्ट शोरूम दशमेश टावर डीएम आवास के सामने सिविल लाइन्स बरेली स्थित शोरूम का उद्घाटन रोबिन दास जोनल हेड महिंद्रा एंड महिंद्रा नार्थ जोन के कर कमलो द्वारा किया गया।

मूसाराम इंटरप्राइजेज लिमिटेड के प्रबंध निदेशक दिनेश अग्रवाल ने पुष्प गुच्छ देकर रोबिन दास का स्वागत किया। दिनेश अग्रवाल ने मूसाराम इंटरप्राइजेज लिमिटेड ग्रुप का विस्तार भावी एवं वर्तमान योजनाओ के संबंधति जानकारी दी।
रोबिन दास ने महिंद्रा एंड महिंद्रा के वाहन से संबंधति जानकारी दी तथा उपस्थित सभी गणमान्य गण को शुभकामनाये दी इस मौके पर महिंद्रा एंड महिंद्रा से एरिया सेल्स मैनेजर विशाल शर्मा, पंकज एवं तवरेज खान और शहर के प्रमुख व्यापारी एवं गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।

मूसाराम इंटरप्राइजेज लिमिटेड के निदेशक देश दीपक अग्रवाल ने उपस्थित सभी गणमान्य जनों का धन्यवाद किया। मूसाराम इंटरप्राइजेज लिमिटेड के सेल्स जनरल मैनेजर्स नवीन भट्ट, अनिल कुमार एवं सर्विस जनरल मैनेजर विनोद पुंडीर एवं सभी प्रबंधक उपस्थित रहे।