महानवमी पर कन्या के साथ किन्नरों का पूजन

र्धनारीश्वर के प्रतीक किन्नरों का विधिपूर्वक पूजन किया

लखनऊ: समाजसेवी गरिमा सिंह ने महानवमी के दिन किन्नर शक्ति का पूजन कर उन्हें भोग लगाया गया। उन्होंने बताया कि पिछले चार वर्ष से प्रतिवर्ष यह आयोजन करती हैं। गरिमा सिंह के अनुसार अर्धनारीश्वर अवतार की पूजा कर उन्हें असीम पुण्य मिलता है।

शारदीय नवरात्रि की महानवमी को कन्या पूजन के साथ अर्धनारीश्वर के प्रतीक किन्नरों का भी विधिपूर्वक पूजन किया गया। सोमवार को समाजसेवी गरिमा सिंह ने अलीगंज स्थित भुइयन पार्क में किन्नरों को आमंत्रित कर उनका सम्मान किया। उन्होंने किन्नरों के पाँव पखारते हुए माथे पर रोली, चंदन, अक्षत का तिलक लगाया। इसके बाद उन्होंने चुनरी ओढ़ाकर, उपहार, दक्षिणा अर्पित कर आशीर्वाद लिया। पूजन के बाद इन किन्नरों को भोग लगाते हुए भोजन का प्रसाद दिया गया।

Lucknow

आयोजक गरिमा सिंह ने बताया , किन्नरों को कुछ लोग हीन भावना से देखते हैं, वह भी समाज के अंग है, हमारी और आप की तरह है उन्हें भी सम्मान मिलना चाहिए। इसके लिए उन्होंने लोगों से अपील भी की। किन्नर गुरु प्रियंका ने कहा, हम सब आपके बीच से ही आये हैं। हमें केवल मान-सम्मान की ही चाहिए। प्रियंका में गरिमा सिंह की सराहना करते हुए कहा, किन्नरों के सम्मान में इस तरह का आयोजन बहुत सुखद रहा। गरिमा सिंह से सीख लेकर अन्य लोगों को भी हमें सम्मान की नजरों से देखना चाहिए।