बरेली । बेंगलुरु में आयोजित प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन की बदौलत रिदम शर्मा ने ब्राजील वर्ल्ड एथलेटिक चैंपियनशिप जो जनवरी 2024 में होनी है के लिए क्वालीफाई कर लिया है।इस उपलक्ष्य में आज रोड नंबर 4 रेलवे ग्राउंड पर केंद्रीय अध्यक्ष नरमू बसंत चतुर्वेदी एवं सीनियर डी ई एन कोऑर्डिनेशन अरुण कुमार ,संजय कुमार,भोजीपुरा पी डब्ल्यू आई आदि सभी ने रिदम शर्मा को शाल और माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया एवं केंद्रीय अध्यक्ष बसंत चतुर्वेदी ने हर्ष जताते हुए रिदम शर्मा को हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

रिदम शर्मा जो की बोल सुन नहीं सकती स्पेशल चाइल्ड है।100मी और 400मी हर्डल रेस में नेशनल मेडलिस्ट हैं और नियमित रूप से रेलवे ग्राउंड रोड नंबर चार पर अपने कोच अजय कश्यप से पिछले 3 साल से निशुल्क ट्रेनिंग ले रही हैं। रिदम का चयन अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता ब्राजील के साउथ अमेरिका के लिए हुआ है। केंद्रीय अध्यक्ष बसंत चतुर्वेदी ने बताया कि यह इज़्ज़तनगर मंडल के लिए गौरव की बात है कि अजय कश्यप जैसा कोच उनके मण्डल में है। इस अवसर पर सीनियर डी ई एन समन्वय अरुण कुमार ने अजय कश्यप को भी शौल एवं माला पहना कर उनका स्वागत किया। वही उनके अंतरराष्ट्रीय एनआईएस कोच अजय कश्यप की पिछले 26 वर्षों से बच्चों को निशुल्क प्रशिक्षण देते आ रहे है। इनके प्रशिक्षण मे अब तक सैकड़ो बच्चे नौकरी में लग चुके हैं और काफी बच्चे स्टेट और नेशनल खेल चुके हैं। कोच अजय की ट्रेनिंग के लिए काफी दूर दराज से बच्चे बरेली आकार रूम किराए पर लेकर प्रशिक्षण लेते हैं।रिदम के पापा अनूकाम शर्मा प्राइवेट जॉब करते हैं इनकी माता पूनम शर्मा गृहणी है। रिदम को हम सभी के सहयोग की आवश्यकता है। इस उपलक्ष्य में सभी वरिष्ठ खिलाड़ियों ने रिदम को अग्रिम शुभकामनाएं दी। यह जानकारी नरमू के मीडिया प्रभारी आरिफ हुसैन ने दी है।