बरेली । प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व के आहवान पर रामपुर कांग्रेस का प्रतिनिधमंडल प्रदेश सचिव चौधरी असलम मियां, पूर्व विधायक अफरोज अली खान के नेतृत्व मे रामपुर ज़िला कारागार मे बन्द पूर्व राज्यसभा सांसद तंजीम फातमा से मुलाकात करना चाहता था लेकिन जेल प्रशासन द्वारा मिलने कि अनुमति नहीं दी गई।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी कि सचिव चौधरी असलम मियां ने बताया के उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय द्वारा यह निर्देश दिया गया के रामपुर ज़िला कारागार मे बन्द आज़म खां कि पत्नी पूर्व राज्यसभा सांसद तंजीम फातमा से मुलाकात कर उनका हाल चाल जानते हुए उन्हे कांग्रेस पार्टी की ओर विश्वास दिलाना है कि कांग्रेस आपके इस दुख की घड़ी में आपके साथ खड़ी है लेकिन हमारे द्वारा जेल प्रशासन से बात कि गई साथ ही लिखित रूप मे मुलाकात का समय मांगा गया लेकिन प्रशासन द्वारा मिलने के लिए साफ मना कर दिया गया
चौधरी असलम मियां एवं प्रतिनिधि मंडल के सदस्य बरेली महानगर अध्यक्ष अजय शुक्ला ने कहा यह तानाशाही है लोकतन्त्र मे सबको बराबर हक दिया है जेल प्रशासन नियम विरुध काम कर रहा है लेकिन कांग्रेस इस बुरे वक्त मे आज़म खां के परिवार के साथ है
इस मौके पर कांग्रेस ज़िला अध्यक्ष धर्मेन्द्र देव गुप्ता, बरेली महानगर अध्यक्ष अजय शुक्ला, शहर अध्यक्ष नोमान खां, अकरम सुलतान, अब्दुल जब्बार खां फिरोज खान अफ़जाल अंसारी,मौजूद रहे।
कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल तंजीम फातमा से मिलने पहुंचा रामपुर जेल प्रशासन ने नहीं दी अनुमति
जेल प्रशासन द्वारा मिलने कि अनुमति नहीं दी गई
Prev Post