बरेली। भारत के पहले इमोशन वियर ब्रांड धागे’ ने डी.डी. पुरम में अपना पहला ऑफलाइन स्टोर लॉन्च किया है। स्टोर के लॉन्च का उद्देश्य महिलाओं को बेहतर खरीदारी अनुभव के साथ एक विशेष एथनिक वियर कलेक्शन प्रदान करना है। इस कलेक्शन में त्योहारी सीजन के लिए इंडो – फ्यूजन वियर और एथनिक वियर जैसे स्टेटमेंट काफ्तान, सूट सेट, ड्रेस आदि शामिल हैं।
इस अवसर पर धागे की सह-संस्थापक करिश्मा पी खंडेलवाल ने कहा, हम बरेली में अपने पहले स्टोर के लॉन्च की घोषणा करते हुए उत्साहित हैं। इस स्टोर को लॉन्च करने का उद्देश्य हमारे सम्मानित ग्राहकों को विशेष पेशकश और बरेली के केंद्र में एक बेहतरीन इन-स्टोर अनुभव प्रदान करना है। धागे के सह-संस्थापक शिखर खंडेलवाल ने कहा, यह धागे की यात्रा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है क्योंकि हम अपने स्टोर लॉन्च के साथ एक नया अध्याय शुरू कर रहे हैं। जिसका उद्देश्य महिलाओं को सिलाई के लिए तैयार कपड़े उपलब्ध कराना है। शिखर खंडेलवाल ने बताया कि धागे अपनी ऑनलाइन उपस्थिति के माध्यम से बड़ी संख्या में वफादार ग्राहक जुटाए हैं। वहीं इस स्टोर के खुलने से हमारे ग्राहकों को ऑफलाइन खरीदारी का बेहतरीन मौका मिलेगा।