UP Ad 1 23rd Sep

पार्षद की शिकायत पर नगर निगम की टीम ने अतिक्रमण हटवाया

अवैध रूप से अतिक्रमण करके लगाए जा रहे बाजार की वजह से ,राहगीरो व व्यापारियों को आवागमन में असुविधा का सामना करना पड़ रहा है

बरेली । क्षेत्र के पार्षद की शिकायत पर नगर निगम की टीम ने अतिक्रमण करके लगाए जा रहे बृहस्पति बाजार को अतिक्रमण से मुक्त करवाया। क्षेत्र के पार्षद ने शिकायत की थी की अवैध रूप से अतिक्रमण करके लगाए जा रहे बाजार की वजह से ,राहगीरो व व्यापारियों को आवागमन में असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा मठ की चौकी के पास मजार वाली गली मे रमन शर्मा के द्वारा नगर निगम की सड़क पर बिना किसी अनुमति के कराई जा रहे सबमर्सिबल के बोरिंग को रुकवाया। नगर निगम की टीम में अतिक्रमण दस्ता प्रभारी जयपाल सिंह पटेल के अलावा परिवर्तन दल की टीम मौजूद रही।

Middle Ad 23rd Sep UP