UP Ad 1 23rd Sep

घर में रखी नगदी गहने समेत दो बच्चों को लेकर घर से फुर्र हुई विवाहिता

शादी 6 वर्ष पूर्व सावित्री पुत्री निराय सिंह निवासी ग्राम सिरसे दबरई थाना सिविल लाइन्स जिला बरेली के साथ हुआ थी

बरेली। आंवला कोतवाली इलाके के गांव लक्ष्मणपुर के ग्रामीण में पत्नी पर घर में रखी नगदी व गहने समेट कर ले जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायती पत्र दिया। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है। ग्रामीण शिव कुमार ने पुलिस को बताया उसकी शादी 6 वर्ष पूर्व सावित्री पुत्री निराय सिंह निवासी ग्राम सिरसे दबरई थाना सिविल लाइन्स के साथ हुआ थी। शादी के कुछ दिन बाद से ही पत्नी सावित्री परिजनों के साथ अभद्र व्यवहार करने लगी । पत्नी कई बार से झगडा करके मायके चली गई। काफी समझाने बुझाने के बाद अपने मायके से वापस लौटी ।बताया वह लोक निर्माण विभाग में लेबर को लेकर मजदूरी का कार्य करता है। दीपावली पर अपने साथ के लड़कों की मजदूरी देने के लिए मालिक से दो लाख पचास हजार रूपए लेकर अपने घर पर रखे थे। 31 अक्टूबर को वह पड़ोसी जिले बदायूं में सड़क पर काम करने गया था। उसके परिवार के अन्य सदस्य जिला मुख्यालय पर मुकदमे के सिलसिले में गए हुए थे। घर पर उसकी पत्नी सावित्री अकेली थी। आरोप लगाया उसने अपने पिता व एक अज्ञात व्यक्ति को घर पर बुला लिया और उनकी मदद से मजदूरी के रूपयो के अलावा घर में रखी उसकी मां की हसली, खड़ुआ समेट कर ले गए। बताया पत्नी दोनों बच्चों को भी अपने साथ ले गई है।

Middle Ad 23rd Sep UP