बच्चों के विवाद में बड़ों में मारपीट आठ घायल

थाना सीबीगंज पुलिस को तहरीर दी पुलिस ने उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा

बरेली । थाना सीबी गंज क्षेत्र के गांव दौली रघुवर दयाल में बच्चों में मारपीट हो गई उसके बाद दूसरे दिन विवाद बड़ गया जिसको लेकर दो पक्षो में मारपीट हो गई दोनो तरफ से आठ लोग घायल हो गए घायलो ने थाना सीबीगंज पुलिस को तहरीर दी पुलिस ने सभी का मेडिकल परीक्षण कराया।

बच्चों के विवाद में बड़ों में मारपीट आठ घायल
बच्चों के विवाद में बड़ों में मारपीट आठ घायल

घायल कारण ने बताया पड़ोस के रहने वाले सौरभ से शुक्रवार को अर्जुन से लड़ाई हो गई थी उसके बाद मामला शांत हो गया शनिवार की सुबह को भागीरथ परिवार वालों के साथ घर पर आए बोले अर्जुन से बात करनी है कल उससे सौरव से किस बात को लेकर लड़ाई हुई थी अर्जुन घर के अंदर से बाहर आया तभी भागीरथ साहू , मोहित साहू ,रोहित साहू , कृष्ण कुमार ने परिवार बालो के साथ लाठी , डंडा , लोहे की रॉड , चाकू से हमला कर जिसमें करन पुत्र रामपाल , वनदेवी पुत्री रामपाल , ओमवती पत्नी रामपाल , अर्जुन पुत्र रामपाल , चंद्रावती पत्नी कारन गंभीर रूप से घायल हो गए घायलो ने थाना सीबीगंज पुलिस को तहरीर दी पुलिस ने उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बच्चों के विवाद में बड़ों में मारपीट आठ घायल
बच्चों के विवाद में बड़ों में मारपीट आठ घायल

वही दूसरे पक्ष के मोहित साहू ने बताया कल मेरा भाई सौरभ खेल रहा था अर्जुन से लड़ाई हो गई उसके बाद मामला शांत हो गया । सुबह करन , अर्जुन परिवार के साथ मेरे दरवाजे पर आए और गालियां देने लगे गाली देने का विरोध किया तो लाठी डंडे रॉड से हमला कर दिया जिसमें मोहित साहू पुत्र भागीरथ , रोहित साहू पुत्र भागीरथ , कृष्ण कुमार पुत्र कंधई लाल घायल हो गए घायलो को पुलिस ने उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा।