लखनऊ में AAP के व्यापार प्रकोष्ठ कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, पुलिस से झड़प

लखनऊ: राजधानी में हजरतगंज स्थित जीपीओ पर आम आदमी पार्टी के व्यापार प्रकोष्ठ के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने गुरुवार (15 फरवरी) को संजय सिंह की गिरफ्तारी, महंगाई और बेरोज़गारी के मुद्दों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों के पहुंचने से पहले ही बड़ी संख्या में जीपीओ और गांधी प्रतिमा पर पुलिस फोर्स तैनात थी।

आप नेता संजय सिंह की गिरफ्तारी को लेकर प्रदर्शन करने पहुंचे कार्यकर्ताओं गांधी प्रतिमा पर पुलिस फोर्स को देखकर जीपीओ के अंदर जा छुपे। काफी देर तक पुलिस प्रदर्शनकारियों का इंतजार करती रही। प्रदर्शनकारियों के किसी प्रकार की गतिविधि नजर ना आने पर पुलिस जीपीओ के अंदर पहुंच गई और वहीं से आप पार्टी के कार्यकर्ताओं को पहचान कर हिरासत में लेना शुरू कर दिया, जिसका विरोध करते हुए आप पार्टी से कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाज़ी किया।

प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेकर भेजो इको गार्डन

कार्यकर्ता प्रदर्शन शुरू कर पाते इससे पहले पुलिस ने सभी कार्यकर्ताओं को जीपीओ के अंदर से ही हिरासत में लेकर इको गार्डन भेज दिया हिरासत में ले रहे पुलिसकर्मियों पर आप पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जबरिया तरीके से प्रदर्शन को रोकने का और तानाशाही का आरोप लगाया।