UP Ad 1 23rd Sep

आप सांसद संजय सिंह ने की अखिलेश यादव से मुलाकात, कहा- संविधान और आरक्षण की रक्षा के लिए…

लखनऊ: आम आदमी पार्टी के राज्‍यसभा सांसद संजय सिंह ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से उनके आवास पर मुलाकात की। इस दौरान उन्‍होंने उत्‍तर प्रदेश में INDIA गठबंधन को मिली ऐतिहासिक जीत की बधाई दी। संजय सिंह ने कहा कि संविधान और आरक्षण की रक्षा के लिए आगे भी साथ मिलकर काम करेंगे।

Middle Ad 23rd Sep UP

बता दें कि आप सांसद संजय सिंह ने उत्तर प्रदेश में सपा-कांग्रेस के समर्थन में कई जनसभाओं में भाग लिया था। कन्नौज में अखिलेश यादव के लिए राहुल गांधी के साथ संजय सिंह ने चुनाव प्रचार किया। इसके अलावा भी संजय सिंह, अखिलेश यादव के साथ कई साझा चुनावी सभाओं में सम्मिलित हुए। यूपी में आम पार्टी ने इंडिया गठबंधन को पूर्ण समर्थन दिया है और समाजवादी पार्टी के प्रत्‍या‍शियों के लिए कई क्षेत्र में अखिलेश यादव के साथ संयुक्त सभाएं संजय सिंह ने किया।

यूपी में भाजपा को मिलीं कम सीटें

यह सयुक्त मेहनत का नतीजा रहा कि लोकसभा चुनाव 2024 में भारतीय जनता पार्टी को उत्तर प्रदेश से करारी हार मिली है। लोकसभा चुनाव में विपक्षी गठबंधन इंडिया ब्लॉक के सहयोगी के तौर पर आम आदमी पार्टी के तमाम कार्यकर्त्ता लगातार चुनावी मैदान में भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ माहौल बनाने में जुटे रहे। इस मौके पर उनके साथ निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह भी मौजूद रहे।