11th Nov Header

मुख्‍तार को जहर के आरोपों पर छलका अफजाल अंसारी का दर्द

लखनऊ: मुख्तार अंसारी के भाई सांसद अफजाल अंसारी ने चिंता जताते हुए कहा है कि जेल में मुख्‍तार अंसारी को जहर देने की साजिश हो रही है। उन्होंने कहा कि काफी दिनों से मुख्तार अंसारी की हत्या की साजिश रची जा रही है। अफजाल ने कहा कि मौत का एक दिन निश्चित है,लेकिन शैतान कोशिश तो कर सकता है।

अफजाल ने मीडिया से बातचीत में कहा कि मुख्तार को मिटाने की, खत्म करने की तमाम कोशिशें हो रही हैं। उन्‍होंने आरोप लगाया कि ऊसरी चट्टी काण्ड में मुख्तार की गवाही न हो इसलिये यह साजिश हो रही है।अफजाल ने कहा कि मुख्तार गवाही देगा तो बृजेश सिंह, त्रिभुवन सिंह को सजा हो जायेगी। अफजाल ने आरोप लगाते हुये कहा किअपराधियों और अफसरों की मिलीभगत से यह सब अंजाम देने की कोशिश चल रही है।

अफजाल अंसारी ने आगे कहा कि वह कानून के रास्ते से मुख्तार की सुरक्षा के लिये कोशिश कर रहे हैं। अफजाल ने कहा कि पहले भी मुख्तार को खत्म करने की तमाम कोशिशें हो चुकी हैं। मारने वाले से बचाने वाला हमेशा बड़ा होता है। करोड़ों लोग मुख्तार के लिये दुआ करते हैं इसलिए वह हर बार बच जाता है।