सदन मे एक साथ बैठेंगे अखिलेश और डिंपल, UP से यह पहला संयोग

Akhilesh Yadav-Dimple Yadav: लोकसभा चुनाव 2024 में समाजवादी पार्टी का शानदार प्रदर्शन रहा. खास बात यह है कि इस चुनाव में सपा प्रमुख और उनकी पत्नी दोनों चुनाव जीत गए. अब दोनों संसद में एक साथ बैठे नजर आएंगे.

17वें लोकसभा में भी दोनों लोकसभा सदस्य थें। लेकिन अलग-अलग समय पर। 2019 में अखिलेश यादव आजमगढ़ से जीत दर्ज की थी। जबकि डिम्पल यादव को सुब्रत पाठक से हार का सामना करना पड़ा था। फिलहाल अब अखिलेश और डिंपल उत्तर प्रदेश के पहले ऐसे जोड़े बन गए हैं जो एक साथ लोकसभा में पहुंचे हैं….इससे पहले 2004 और 2014 में दो बार पप्पू यादव और उनकी पत्नी रंजीत रंजन बिहार से एक साथ लोकसभा पहुंचे ते। इसके अलावा धर्मेंद्र और हेमा मालिनी भी एक साथ संसद पहुंचे थे। लेकिन दोनों अलग-अलग सदन में थे। धर्मेंद्र लोकसभा में थे और हेमा मालिनी राज्यसभा में थीं।

बता दें कि 80 लोकसभा सीट वाले यूपी से सपा ने 37 पर जीत दर्ज की। जबकि बीजेपी को 33 सीटें ही मिले। कांग्रेस को 6, रालोद को दो सीट मिले, अपना दल (एस) और आजाद समाज पार्टी को एक-एक सीट मिले हैं।