Kannauj से Loksabha Election लड़ सकते हैं Akhilesh Yadav, राजनीतिक गलियारे में चर्चा तेज़

लखनऊ: 2024 लोकसभा चुनाव के लिए जीतोड़ मेहनत में जुटे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव चुनाव लड़ सकते हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि उत्तर प्रदेश की कन्नौज लोकसभा सीट से अखिलेश यादव चुनाव लड़ सकते हैं। बता दें कि नवरात्री में समाजवादी पार्टी कई वीआईपी सीटों पर प्रत्याशियों का चयन करेगी। जिनमें मैनपुरी, फिरोजाबाद, आजमगढ़,  बदायूं, वाराणसी, गोरखपुर, अयोध्या, मथुरा और प्रयागराज भी शामिल हैं।

क्या है कन्नौज लोकसभा सीट का समीकरण

2019 लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी, समाजवादी पार्टी का किला भेदने में तैयार हो गई थी। इस चुनाव में भाजपा प्रत्याशी सुब्रत पाठक ने डिंपल यादव को 12353 वोटों से पराजित कर दिया। 2019 के चुनाव में कन्नौज सीट पर 11 लाख 40 हजार 985 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। इसमें से 8165 मत नोटा के खाते में भी गए।

मुस्लिम- 16 फीसदी

ब्राह्मण- करीब 15 फीसदी

राजपूत करीब 10 फीसदी

यादव- करीब 16 फीसदी

अन्य 39 फीसदी