वाराणसी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर काशी और गुजरात के वडनगर से शुरू हुई सेवा संकल्प बाइक यात्रा का समापन 7 अक्तूबर को होगा। वडनगर से आने वाले सेवा यात्रियों का केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह काशी में स्वागत करेंगे। सेवा यात्री गुजरात की नदियों का जल साथ लेकर आएंगे। इससे बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक होगा।
काशी में अमित शाह का दौरा, 7 अक्टूबर को सेवा संकल्प यात्रा का करेंगे स्वागत
सीएम योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक के साथ ही भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. हेमांग जोशी और प्रदेश अध्यक्ष रोहित मिश्रा भी सेवा यात्रियों का स्वागत करेंगे। भाजपा की क्षेत्रीय इकाई के मुताबिक, एनडीए के एक और बड़े नेता को कार्यक्रम में बुलाने पर विचार चल रहा है। जल्द ही नाम तय हो जाएगा।