अनंत-राधिका का प्री-वेडिंग इवेंट: महाआरती में बॉलीवुड हस्तियों का जलवा, देखें तस्वीरें

एंटरनेटमेंट डेस्‍क: रिलायंस इंडस्‍ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग सेरेमनी के तीसरे दिन बॉलीवुड सितारों ने अपने शाही लुक से महफिल लूट ली। इस दौरान तमाम स्टार्स एक से बढ़कर एक एथनिक लुक में नजर आए।

अनंत और राधिका के प्री-वेडिंग बैश का तीसरा दिन भी काफी शानदार रहा। कपल के तीसरे दिन के इवेंट में महाआरती समारोह रखा गया था। इस दौरान सलमान खान से लेकर शाहरुख खान सहित बी टाउन के सभी सितारे रॉयल अंदाज में नजर आए।

सलमान खान का एथनिक आउटफिट में रॉयल अंदाज

अनंत-राधिका के प्री वेडिंग फंक्शन के तीसरे दिन महाआरती फंक्शन के दौरान सलमान खान ऑल ब्लैक कलर के एथनिक आउटफिट में नजर आए।

अनंत-राधिका का प्री-वेडिंग इवेंट: महाआरती में बॉलीवुड हस्तियों का जलवा

सैफ अली खान भी महाआरती कार्यक्रम के दौरान अपनी बेगम करीना कपूर और बेटे तैमूर संग रॉयल अंदाज में दिखे।

अनंत-राधिका का प्री-वेडिंग इवेंट: महाआरती में बॉलीवुड हस्तियों का जलवा

रणबीर कपूर भी अपनी पत्नी आलिया भट्ट के साथ काफी शाही लुक में नजर आए।

अनंत-राधिका का प्री-वेडिंग इवेंट: महाआरती में बॉलीवुड हस्तियों का जलवा

आदित्य रॉय कपूर भी व्हाइट कलर के कुर्ते-पायजामे के साथ मैचिंग जैकेट में काफी हैंडसम दिख रहे थे।

अनंत-राधिका का प्री-वेडिंग इवेंट: महाआरती में बॉलीवुड हस्तियों का जलवा

एक्‍ट्रेस माधुरी दीक्षित ने इस दौरान साड़ी में जलवा दिखाया तो वहीं, उनके पति डॉ. श्री राम नेने मैरून शेरवानी में जंच रहे थे।

अनंत-राधिका का प्री-वेडिंग इवेंट: महाआरती में बॉलीवुड हस्तियों का जलवा

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान अपनी पत्नी गौरी और बेटे अबराम संग काफी रॉयल लुक में दिखे।

अनंत-राधिका का प्री-वेडिंग इवेंट: महाआरती में बॉलीवुड हस्तियों का जलवा

अनन्या पांडे इस दौरान रेड और गोल्डन कलर के लहंगे में बला की खूबसूरत दिखीं। उन्‍होंने मांग टिका भी लगाया हुआ था।

अनंत-राधिका का प्री-वेडिंग इवेंट: महाआरती में बॉलीवुड हस्तियों का जलवा

शनाया कपूर ने महाआरती के दौरान रेड साड़ी पहनी थी। उनका शाही अंदाज काबिलेतारीफ था।

अनंत-राधिका का प्री-वेडिंग इवेंट: महाआरती में बॉलीवुड हस्तियों का जलवा

शाहरुख खान की लाडली सुहाना खान भी ऑफ शोल्डर ब्लाउज के साथ साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही थीं।

अनंत-राधिका का प्री-वेडिंग इवेंट: महाआरती में बॉलीवुड हस्तियों का जलवा

फिल्म मेकर बोनी कपूर भी ब्लैक कुर्ते में काफी डैशिंग लग रहे थे।

अनंत-राधिका का प्री-वेडिंग इवेंट: महाआरती में बॉलीवुड हस्तियों का जलवा

साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत इस दौरान अपनी बेटी ऐश्वर्या रजनीकांत और पत्नी लता रजनीकांत के साथ ट्रेडिशनल लुक में दिखे।

अनंत-राधिका का प्री-वेडिंग इवेंट: महाआरती में बॉलीवुड हस्तियों का जलवा

बॉलीवुड के एवर ग्रीन एक्टर अनिल कपूर अपनी पत्नी सुनीता के साथ शाही अंदाज में नजर आए।

अनंत-राधिका का प्री-वेडिंग इवेंट: महाआरती में बॉलीवुड हस्तियों का जलवा

इस दौरान महेंद्र सिंह धोनी भी पत्नी साक्षी धोनी संग रॉयल अंदाज में दिखे।