असोथर: थाना समाधान दिवस में कम आए फरियादी

फतेहपुर: जिले के असोथर थाना सहित सभी 22 थानों में शनिवार को सम्पूर्ण थाना समाधान दिवस का आयोजन हुआ। हालांकि, समाधान दिवस में फरियादी कम आए। असोथर में समाचार लिखे जाने तक दो शिकायत, राधानगर थाने में तीन फरियादी आए। वहीं, कोतवाली में पुलिस अधीक्षक उदय शंकर सिंह ने शिकायतें सुनी।

असोथर थाना क्षेत्र के सभापुर छिछनी गांव में रहने वाले राम गोपाल थाना दिवस में पहुंचे थे। यहां पर उन्होंने सूचना देते हुए न्याय की गुहार लगाई। उन्होंने थानाध्यक्ष को बताया कि कुसुम्भी में गाटा संख्या 1786 में उनकी जमीन है। इसमें जाने के लिए 1735 नंबर से चकमार्ग निकला हुआ है। इसी चकमार्ग से वह अपनी जमीन तक पहुंचते हैं, लेकिन पड़ोसी गांव शहाबुद्दीन निवासी रामसजीवन पासवान जबरन चकमार्ग पर कब्जा कर रहा है। इतना ही नहीं वह इसी मार्ग पर खेती भी करने लगा है। ऐसे में उन्हें अपनी जमीन पर जाने के लिए मार्ग नहीं मिल रहा है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा, कि दूसरा पक्ष दबँगई के बल पर रास्ता बंद कर रखा है।

असोथर: थाना समाधान दिवस में कम आए फरियादी

थानाध्‍यक्ष बोले- जांच के बाद होगी उचित कार्रवाई

राम गोपाल ने समाधान दिवस पर गाटा संख्या 1735 को कब्जा मुक्त कराये जाने की मांग की। इस पर थानाध्यक्ष प्रमोद मौर्या ने राजस्व और पुलिस टीम गठित कर पड़ताल के लिए रवाना किया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि जांच के बाद   उचित कार्रवाई होगी। इस दौरान  दारोगा रमेश मौर्या, आरआई राम आसरे विश्वकर्मा, आरआई गुलाब चंद्र, लेखपाल रमाकांत तिवारी मौजूद रहे।

असोथर: थाना समाधान दिवस में कम आए फरियादी