11th Nov Header

Ayodhya: अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान ने सपरिवार किए रामलला के दर्शन

Ayodhya: यूपी कैबिनेट व सत्ता पक्ष और विपक्ष के विधायकों के अयोध्या में रामलला के दरबार में माथा टेकने के बाद सोमवार को दिल्ली और पंजाब के मुख्यमंत्रियों ने रामलला के दर्शन किए। सोमवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अयोध्या में अपने परिजनों संग रामलला के दर्शन किए।

राम मंदिर के निर्माण के साथ ही अयोध्या नित नए आयाम गढ़ रही है। हर रोज लाखों की संख्या में रामलला के दर्शन करने के लिए आ रहे हैं। रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपनी पूरी कैबिनेट के साथ अयोध्या पहुंचे थे। उनके साथ सत्ता पक्ष व विपक्ष के 330 विधायक मौजूद थे। यह पहला मौका था जब किसी प्रदेश के मुख्यमंत्री अपने पूरे मंत्रिमंडल के साथ रामलला का दर्शन करने पहुंचे थे।