1st Nov Ad

Ayodhya News: पहले होगी योगी कैबिनेट की बैठक, फिर दिव्य-भव्य दीपोत्सव

लखनऊ: हर बार की तरह इस वर्ष भी अयोध्या में दिव्य और भव्य दीपोत्सव का आयोजन होगा। इस आयोजन में सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ शिरकत करेंगे। वहीं, इससे पहले अयोध्या में उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक होगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में प्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक 9 नवंबर को अयोध्या स्थित अंतरराष्ट्रीय कथा धाम में होगी। मुख्यमंत्री योगी की पहल पर अयोध्या में 11 अक्तूबर को होने वाली दीपोत्सव से पहले रामनगरी में कैबिनेट बैठक का आयोजन किया जा रहा है। बता दें कि 22 जनवरी को राम मंदिर में होने वाले राम लला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले अयोध्या में कैबिनेट बैठक को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

कैबिनेट बैठक में अयोध्या से जुड़े कुछ अन्य महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर भी चर्चा हो सकती है। शासन की ओर से सोमवार को सभी कैबिनेट मंत्रियों को बृहस्पतिवार सुबह 11:30 बजे से होने वाली कैबिनेट बैठक में उपस्थित रहने का संदेश भेजा गया है। कैबिनेट का एजेंडा बुधवार तक जारी किया जा सकता है। उधर, अयोध्या में होने वाली कैबिनेट के लिए मध्यप्रदेश और राजस्थान विधानसभा चुनाव में भाजपा के प्रचार के लिए मंत्री भी लौटकर आएंगे।