1st Nov Ad

अयोध्या सांसद अवधेश प्रसाद ने बीजेपी को दी चुनौती, कहा- 20 में 50 से ज्यादा जीते तो…

लखनऊः अयोध्या के सांसद अवधेश प्रसाद ने बुधवार को कहा कि मिल्कीपुर उपचुनाव में समाजवादी पार्टी को जीतने से कोई रोक नहीं सकता। उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार में है। उनके पास पुलिस और सरकार है जिसका वो पूरा फायदा उठाएंगे। वे सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग करेंगे। इसे हम अच्छी तरह से जानते हैं। इतिहास गवाह है कि जब भी सरकार और जनता के बीच टकराव हुआ है, जनता विजयी हुई है।

अवधेश प्रसाद ने दी बीजेपी को चुनौती

सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा कि 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी और बीजेपी यूपी में 50 से ज़्यादा सीटें नहीं जीत पाएगी। अगर ऐसा नहीं हुआ तो मैं राजनीति छोड़ दूंगा…। अवधेश प्रसाद ने कहा कि यूपी उपचुनाव में पीडीए की जीत होगी।

रेप के मामले पर कही ये बात

अयोध्या और कन्नौज में हुए हालिया बलात्कार मामलों पर अवधेश प्रसाद ने कहा कि बीजेपी के नेता भी बेदाग नहीं हैं। मुझे हर एक की पोल खोलने पर मजबूर मत करो। समाजवादी पार्टी का इस घटना से कोई लेना-देना नहीं है। मुझे घटना के बारे में कुछ नहीं पता लेकिन अगर ऐसा कुछ हुआ है तो कानून अपना काम करेगा और कानून के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी।