Ayodhya News: राम मंदिर आंदोलन के मृत कारसेवकों का श्राद्ध कर दी गई श्रद्धांजलि

0 हजार दीपों से रोशन हुई राम की पैड़ी

Ayodhya News: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनाने का काम तेजी से चल रहा है। 22 जनवरी, 2024 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में मंदिर में रामलला के बाल स्वरूप की प्राण प्रतिष्ठा किया जाएगा। वहीं अयोध्या आंदोलन में जान गंवाने वाले कारसेवकों की आत्मा की शांति के लिए श्राद्ध कार्यक्रम किया गया। संतों की मौजूदगी में मंत्रोच्चार के बीच दीप प्रज्वलित किए गए। इस दौरान जुलूस की शक्ल में सैकड़ों लोग राम की पैड़ी पहुंचे। कांची कामकोटि पीठ के शंकराचार्य विजेंद्र सरस्वती की देखरेख में तर्पण का कार्यक्रम संपन्न हुआ। कारसेवकों की यादव में शुक्रवार की शाम राम की पैड़ी को 10 हजार दीपों से रोशन किया गया।

संतों ने विधि-विधान से मंदिर आंदोलन में जान गंवाने वाले कारसेवकों की आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की। कांची कामकोटि पीठ के शंकराचार्य विजेंद्र सरस्वती ने बताया कि पितृ पक्ष की आज चतुर्थी है। पितृ पक्ष की चतुर्थी पर मंदिर आंदोलन में जान गंवाने वालों की आत्मा का तर्पण किया गया। इस दौरान सरयू तट पर दीपदान भी आयोजित हुआ।