Baghpat News: उत्तर प्रदेश के बागपत में मामूली विवाद में एक युवक की बेरहमी पिटाई करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि मामूली विवाद को लेकर गांव के दबँगों ने एक युवक को बंधक बनाकर उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी और गांव के बाहर फेंक दिया है। युवक के इस हालत की भनक लगते ही सूचना पर परिवार वाले पहुंच गए। इसके बाद परिजनों ने युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसकी हालत की गंभीरता को देखते हुए डॉक्टरों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है।
जानकारी के मुताबिक, मामला छपरौली थाना क्षेत्र का है। जहां शबगा गांव में रहने वाला युवक शिवम देर रात गांव में घूमने के लिए गया हुआ था। और जब वह ईदगाह के पास पहुंचा तो विशेष सम्प्रदाय के कुछ दबँगों ने उसे पकड़ लिया और उसके साथ लाठी-डंडो से बेरहमी से मारपीट की। इसके बाद उसे गांव के बाहर फेंक दिया। सूचना पाकर मौके पर परिजन पहुंचे और युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उसका उपचार कर हालत की गंभीरता को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया है।

